10000

Wednesday, 7 June 2017

मधुबन पक्के पुल पर स्थित आवर्धन नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के नहर में छलांग लगा दी



आवर्धन नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के नहर में छलांग लगा दी
घरौंडा : 7 जून 
मधुबन पक्के पुल पर स्थित आवर्धन नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने युवकों ने भारी मशक्कत के बाद महिला को निकाल लिया, जबकि दोनों बच्चे पानी में बह गए। गोताखोरो ने दो बच्चों को ढुंढने का पूरा प्रयास किया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नही लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को उपचार के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बीबीपूर जाटान की रहने वाली एक महिला बुधवार को दो बच्चों के साथ नहर की पटरी आ रही थी, तो अचानक ही उसने पक्के पुल के पास दोनों बच्चों के साथ आवर्धन नहर में छलांग लगा दी। बच्चों के साथ महिला को कूदते देख पास से गुजर रही एक महिला ने शोर मचाया तो, कुछ ही दूरीपर मौजूद गोताखोर युवक हरीश, दीपक, शिवकुमार, राजेश, अनिल कुमार आदि ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना से आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों ने महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तेज बहाव व गंदे पानी के कारण दोनों बच्चे नहर में दूर बह गए। गोताखोरों के लाख प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नही लग पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए करनाल कल्पना चावला मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही महिला बेहोश-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने पहले अपनी तीन साल की एक बेटी को नहर में फैंका और बाद में दूसरे बच्चे के साथ नहर में कूद गई। गोताखोरों व लोगों ने भारी मशक्कत के बाद महिला को निकाल लिया। महिला जब नहर से बाहर निकली, तो उसने बच्चों के बारे में पूछा। लोगों ने जैसे ही महिला को बच्चों के डूबने की सूचना दी तो तुरंत महिला बेहोश हो गई।
शेखपुरा-सुहाना की रहने वाली बताई जा रही है महिला-
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला का मायका गांव शेखपुरा में है,जबकि उसकी शादी गांव बीबीपूर जाटान में हुई थी। पुलिस ने शेखपूरा सुहाना में इस मामले की सूचना दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजन मौके पर नही पहुंचे थे।
बच्चों को ढुंढने का प्रयास जारी-
थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि पक्के पुल स्थित आर्वधन नहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ छंलाग लगा दी है। महिला को निकाल लिया है और उसको उपचार के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल, दोनो बच्चे नहर में बह गए है। बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलवाया गया है और बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। 
फोटो केप्शन-मधुबन आर्वधन नहर पर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व गोताखोर युवक

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...