राष्ट्रपति के लिये कोविंद का नाम तय कर मोदी और शाह ने दिया सकारात्मक सोच का परिचय
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी जीत चुके है दलितों का दिल
कांग्रेस ने केवल वोट बटोरने की नीति तक दलितों को रखा सीमित
करनाल, 21 जून :भाजपा नेता आजाद सिंह ने कहा देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से दलित हितैषी है। भाजपा ने देश मेें दलित समाज से बिहार के राज्यपाल एवं दलित राष्ट्रीय नेता रामनाथ कोविंद का नाम राष्ट्रपति का नाम घोषित कर भाजपा के दलित विरोधी होने के विपक्षी दलों के झूठे प्रचार को तोड़ डाला है। इसके लिये देश भर का पूरा दलित समाज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभारी है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पहले ही जिला कैथल के गांव मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई जाने की घोषणा कर राज्य के वाल्मीकि समाज के लोगों का दिल जीत चुके है। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के दिन आजाद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा भाजपा का राज आने के बाद ही दलित समाज कांग्रेस की काली छाया के चंगुल से बाहर आ सका है। देश में कांग्रेस ने तमाम राजनीतिक पार्टियों से कई गुणा अधिक समय तक राज किया है। आधुनिकता के दौर तक भी दलित समाज का संपूर्ण उत्थान नहीं होने के लिये केवल और केवल कांग्रेस की दलित विरोधी नीतियां जिम्मेदार रही है। कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को वोट बटोरने तक सीमित रखा है। कांग्रेस की नीयत और नीतियां साफ होती तो आज दलित दयनीय हालत में नहीं रह कर संपूर्ण विकास के सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहा होता। कांग्रेस ने हालात इतने कमजोर बना दिये थे कि दलित कभी अपनी दयनीयता से बाहर नहीं आ सकते थे। गरीब और गरीब हो रहा था। अमीर और अमीर हो रहा था। भाजपा का राज आने के तीसरे साल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लटूने वालों को नोटबंदी कर एक ही वार में चित्त कर मारा। बहुत लोगों ने लूट का पैसा गंगा में बहा दिया। देश के लोगों ने टीवी पर देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दलित हितैषी सकारात्मक सोच ने नोटबंदी की तरह एक झटके में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का नाम देश के लोगों के सामने लाकर पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों का पूरा गणित बिगाड़ दिया है। ऐसे लोग स्वयं धराशाही हो गये, जो अपने से अधिक किसी को मानते नहीं थे। उन्होंने कहा भाजपा दलित के साथ तमाम समुदायों की हितैषी है। पूरे राष्ट्र की हितैषी है। प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मक और दूरगामी सोच के कारण भारत समेत आज दुनिया के करीब 200 देशों में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया गया। इससे पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बजा है, जो पूरे भारत देश के लोगों के लिये सम्मान की बात है।
No comments:
Post a Comment