देश आज मजबूती की और बढ़ता जा रहा है-कल्याण
घरौंडा : 11 जून -
प्रवीण कौशिक
हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने रविवार को अपने पैतृक गांव कुटेल में लगभग 15 घंटे गुजारे। वे गांव की गलियों में पैदल घूमे और बुजर्ग महिला चाची,ताईओं का हालचाल जाना और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हलका विधायक कल्याण ने गांव में लगभग एक दर्जन स्थानों पर लोगों की समस्याए सुनी तथा उनके सामाधान का आश्वासन दिया। हलका विधायक कल्याण ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो में कमी नही आने दी जाएगी और इसी के साथ गांव कुटेल में विकास कार्यो के लिए करोड़ो रूपए की घोषणा की।
पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जनशताब्दी वर्ष के समापन पर रविवार को हेफै ड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने अपने पैतृक गंाव कुटेल के बूथ नं0 76 पर प्रवास किया और पं0 दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे महाजनसम्पर्क अभियान ग्रामीणों को सरकार की उपलब्ध्यिों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हलका विधायक कल्याण में लगभग साढ़े छह बजे पहुंचे गए थे और रात को लगभग नौ बजे तक गांव की गलियों में पैदल घूमे। उन्होंने बुजर्गो का आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। हलका विधायक ने गांव के सैनी महोल्ला,अम्बेडकर कालोनी,कुटेल गामडी,पांचाल महोल्ला इसके अलावा लगभग एक दर्जन स्थानों पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान हलका विधायक कल्याण ने गांव में विकास कार्य करवाने के लिए करोड़ो रूपएं की सौगात दी और गांव में चल रहे विकास कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि देश आज मजबूती की और बढ़ता जा रहा है और वे दिन दूर नही जब देश दोबारा सोने की चिडिय़ा बन जाएगा। सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गो का ध्यान रखा। हलका विधायक कल्याण ने कहा कि एक जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगी। जिससे देश अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
हलके में विकास कार्यो का किया खुलासा।
प्रदेश सरकार के शासनकाल में विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का जिक्र करते हुए हलका विधायक कल्याण ने कहा कि पूूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। घरौंडा को उपमंडल का दर्जा,रेलवे अंडरपास,पब्लिक हेल्थ की सबडिविजन वापिस लाना,गांव कुटेल में मेडीकल विश्वविधालय सहित कई दर्जन सौगाते मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तो समय बहुत है,बाकि बचे हुए कार्यकाल में विधानसभा को और भी बहुत सौगातें मिलने वाली है।
इस अवसरस पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्यागी,कर्ण सिंह,सरंपच संदीप सिंह,पवन कल्याण,पूर्व सरंपच बलबीर सिंह,हेम सिंह राणा,संजय त्यागी,बलवान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment