अशोक तंवर की अगुवाई में
तीन दिवसीय सत्याग्रह जय जवान, जय किसान के उदघोष के साथ सम्पन्न हुआ
सिटी करनाल में किसानों पर दमन और अपराधियों का प्रदेश में नंगा नाच, बेलगाम और विफल भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में तीन दिवसीय सत्याग्रह जय जवान, जय किसान के उदघोष के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन सुबह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशाध्यक्ष ने हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानों के साथ शव आसन किया। इस दौरान पहली बार लोगों ने कांग्रेस नेताओं और किसानों को एक अनूठा योग करते हुए देखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों को प्रतीक बनाकर यह बताया कि किस तरह से तीन साल में मोदी सरकार ने देश को शव आसन में लाकर खड़ा कर दिया। भाजपा सरकार के दौरान तरक्की, विकास, किसान, अर्थव्यवस्था व ग्रामीण कुटीर व्यवस्था लकवाग्रस्त हो चुकी है। तीन दिवसीय सत्याग्रह के अंतिम दिन एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा जाएगा। इस पर कांग्रेस चिंतन और मंथन करेगी। वहीं पर सरकार से यह अपेक्षा भी की जाएगी कि इसमें उठाई गई मांगो और प्रस्तावों पर अमल करें। सत्याग्रह रूपी महापंचायत में तीसरे दिन हजारों लोगों ने हाथ उठाकर इन प्रस्तावों पर मोहर लगा दी। आज यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी पहुंचे। उन्होंने किसानों के लिए किए जा रहे सत्याग्रह का समर्थन किया और कहा कि सरकार से सबका मोह भंग हो गया है। यहां पर प्रदेश के सभी जिलो से प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, अजय शर्मा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झिंडा, कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, पूर्व विधायक आंनद कौशिक, राज रानी पूनम, जयपाल सिंह लाली, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, राजेश अमरसर, सुन्दर सिंह गुरुग्राम, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, डा. सुनील पंवार, जगदेव मालिक, ज्ञान सहोता, अरङ्क्षवद मान, प्रदीप शर्मा, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, प्रदीप जैलदार, हरिओम कौशिक, विनोद बबली, सुरेन्द्र ढांडा, रमेश भादू , आनंद हुड्डा, सतविन्द्र सिंह टिम्मी, सतेन्द्र सिंह आदमपुर, प्रमोद सहवान, जगजीत हुड्डा, नरेश जांगड़ा, रामशरण भोला, दयाल सिंह सिरोही, पराग गाबा, काम्बोज सभा के अनिल काम्बोज, जोगिन्द्र राणा, शेर प्रताप शेरी, विशाल प्रजापत, राजेश जोगनाखेड़ा, राम सिंह बसताड़ा, राजेन्द्र कल्याण, कर्ण सिंह संधु गगसीना, टेक चन्द मिढ्डा, धर्मबीर फौगाट, विकास चौधरी, सुरेन्द्र पटवा, मोहम्मद बिलाल हथीन, डा. धर्मदेव आर्य, राजेश श्योकंद, संदीप बुरा, विमल नम्बरदार, जसबीर गुर्जर, नरेश संधु, विरेन्द्र चौहान, शानू अहमद, बिमला शिवाच, जितेन्द्र विर्क, संतोष तेजान, संतोष कैरालिया, बृजेश यादव, सीमा रावत, भगवंत सिंह भाम्बा, नायब सिंह, रविदत्त कौशिक, देवीराज कसाना, बसंत राणा, जितेन्द्र संधु, डा. कपूर सिंह, सुनील शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार, आसीम खान, प्रेम चन्द, राजकुमार, ज्ञानी राम, डा. मोहन लाल, जसविन्द्र संधु, सुरेन्द्र पटवा, जगबीर, ओमप्रकाश, संजय जांगड़ा, राकेश ढींगड़ा, कुलवंत सिंह कलेर, प्रेमचंद, बलवान सेन, कृष्ण गहलोत, कृष्णचंद, पूनम, महाबीर सिंह, भूपेन्द्र राणा, असलम खेड़ी, मनबीर कौर, दलबीर सिंह, सुरेन्द्र, पवन खरखौदा, ओमप्रकाश, हकीकत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
बॉक्स
अब भाजपा सरकार की विदाई की बेला नजदीक : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अब भाजपा सरकार की केन्द्र और प्रदेश से विदाई नजदीक आ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपनी सभी घोषणाएं पूरी कर दी तो वह चुनाव नहीं लडेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भले ही सत्याग्रह से किसी की आत्मा शुद्ध हुई हो या नही हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने सच्चाई स्वीकार कर ली कि उन्होंने भी बेईमानी की है। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों ने कभी सच बोला ही नहीं है। उन्होंने हमेशा झूठ की राजनीति की है। चुनाव के दिनों में जो किसानों और जनता से वायदे किए थे वही वायदे अब भाजपा सरकार के लिए सिरदर्द बने हुए है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय सत्याग्रह के दौरान उन्होंने कई मुद्दो पर चिंतन किया। उन्हे लगता है कि प्रदेश में भाजपा फिर से चार सीटो पर सिमट कर रह जाएगी। करनाल की पांचो सीटें कांग्रेस की झोली में पड़ेगी।
बॉक्स
कृषि पर श्वेत पत्र जारी करें प्रदेश सरकार : सत्याग्रह के दौरान एक संयुक्त प्रस्ताव पारित किया गया। जिसको पढ़ते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि सरकार कृषि क्षेत्र में जो हालात पतले हुए है उसको लेकर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएं। इसके अलावा 10 एकड़ की जमीन की काश्त करने वाले किसानों के कर्ज पूरी तरह से माफ किए जाएं। उन्होंने बताया कि नोट बंदी के दौरान जो भी नुक्सान किसानों को हुआ है उसकी भरपाई सरकार करें। उन्होंने कहा कि देश में 50 फीसदी लोग कृषि पर आधारित है। इसलिए देश में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएं। उन्होंने बताया कि 2004 में कृषि वृद्धि दर 12 प्रतिशत थी। वह अब घटकर 4 प्रतिशत रह गई। यदि सरकार किसानों की आय दौगुणा करना चाहती है तो वृद्धि दर 14 प्रतिशत करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विभिन्न कम्पनियां किसानों से मुनाफा कमा रही है उनकी मुनाफा खोरी पर अंकुश लगाया जाएं। इसके अलावा उन्होंने 24 घंटे बिजली सप्लाई के साथ-साथ डीजल को किसानों के लिए 50 फीसदी रेट पर उपलब्ध करवाने तथा गरीब किसान और मजदूरो का बी.पी.एल कार्ड बनाने की मांग की।
बॉक्स
सत्याग्रह के तीसरे दिन सी.एम को दी करनाल में चुनौती : सत्याग्रह स्थल मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने खुली चुनौती दी। जिसमें कहा कि जो वायदे मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान किए थे। जिनमें से हिसार और करनाल में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हर जिले में मेडिकल कालेज खोलना शामिल था। जिन्हें यदि पूरा कर दें तो वह 2019 में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बॉक्स
सत्याग्रह से डरकर भागे मुख्यमंत्री : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। जो कार्यक्रम पहले से ही तय थे। लेकिन करनाल में कांग्रेस के तीन दिवसीय सत्याग्रह से बौखलाकर मुख्यमंत्री ने करनाल में सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वह कांग्रेस के डर से अपने विधानसभा क्षेत्र से पलायन कर गए। इस बात की चर्चा सभी जगह रही।
बॉक्स
किसानों की फसल बेकर्दी के खिलाफ सड़को पर फैंकी सब्जियां : मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर मिनी सचिवालय के पास सब्जियां सड़कों पर फैंककर अपना विरोध जताया। यहां पर बड़ी तादात में पुलिसकर्मी तैनात थे। सत्याग्रह स्थल से प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय के पास पहुंचे। जहां सभी किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सब्जियों को सड़को पर बिखेर दिया और उन्हें टै्रक्टर से कुचल दिया।
No comments:
Post a Comment