ओवरब्रिज के साइडों में लगी मिट्टी बहकर सर्विस लेन पर आ जाती है और ओवरब्रिज के साइडों में एक बहुत बड़ा गड्डा बन जाता है।
घरौंडा,: प्रशांत कौशिक
जीटी रोड स्थित ओवरब्रिज के साइडो में लगी मिट्टी बारीश के कारण खिसक गई। जिससे ओवरब्रिज के साइड में एक बहुत बड़ा गड्डा बन गया। ओवरब्रिज की अनदेखी से शहरवासियों में संबंधित क पनी के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि क पनी ने जल्द से जल्द ओवरब्रिज को लेकर कोई पु ता इंतजाम नही किया, तो किसी भी समय बड़ी मात्रा में ओवरब्रिज की मिट्टी खिसकने से बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता, राजिंद्र सिंह, आत्मजीत मान, सुरेंद्र कश्यप, प्रदीप सिंह सैनी, प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, नीरज सेन आदि का कहना है कि जब कभी भी बारीश आती है तो ओवरब्रिज के साइडों में लगी मिट्टी बहकर सर्विस लेन पर आ जाती है और ओवरब्रिज के साइडों में एक बहुत बड़ा गड्डा बन जाता है। जिस में एक व्यक्ति आसानी से समा सकता है। स्थानीय निवासी का आरोप है कि संबंधित क पनी ओवरब्रिज को लेकर लापरवाह बनी हुई है। मिट्टी खिसकने का यह कोई पहला मामला नही है। इससे पूर्व भी कई बार पूल की मिट्टी खिसकी है और कई बार तो ओवरब्रिज की सडक़ में ही गड्डा बन चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी क पनी को सबब नही ल रही है। लोगों कहना है कि इस ओवरब्रिज पर आवारा पशु चरने के लिए घुमते रहते है। कई बार तो वाहन चालक गाडिय़ां ओवरब्रिज पर ही रोककर सर्विस लेन पर सामान लेने के लिए भी पहुंच जाते है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति या पशु इस गड्डे का शिकार हो सकता है। लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून की ठीक से शुरूआत भी नही हुई है और पहली बारीश में ही पूल का यह हाल हो चुका है। जिससे स्पष्ट है कि यदि संबंधित क पनी ने जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान नही किया तो आने वाले समय में बारीश के कारण पूरी मिट्टी सर्विस लेन पर आ जाएगी। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने पूल की साइडों के पु ता प्रबंध करने की मांग की है।
फोटो केप्शन-घरौंडा रेलवे रोड लाईओवर के नजदीक खिसकी मिट्टी
No comments:
Post a Comment