10000

Sunday, 4 June 2017

चलती कार मे लगी आग, छ: लोग बाल बाल बचे

चलती कार मे लगी आग, छ: लोग बाल बाल बचे
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
शनि मंदिर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। वाक्या रविवार क ो सुबह
11 बजे का है। कार में सवार महिला व दो बच्चों सहित छह लोग बाल-बाल बच
गए। दो फायर बिग्रेड गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मामले
की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू
की।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी राजेश कुमार सुबह
अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। शनि
मंदिर में पास अचानक चलती कार आग लग गई। आग लगते ही पूरा परिवार बुरी
तरह से सहम गए । उन्होंने कार से कूद कर जान बचाई। देखते -देखते ही कार
धू-धू कर जल गई। हाईवे पर कार में आग लगने से वाहनों की लम्बी लाइन लग गई
और जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड
को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घरौंडा व पानीपत से फायर
बिग्रेडों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने
यातायात को सुचारू रूप से किया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया -
रविवार को सुबह शनि मंदिर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार में
सवार सभी लोग सुरक्षित है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू
पा लिया है।  मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...