बच्चों का मार्गदर्शन उतना ही जरूरी है जितना एक आँगन में लगे पोधे का
संरक्षण जरुरी होता है: चौहान
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
स्कूल में धूम धाम से समापन किया गया । कार्यक्रम के समापन शिविर की
अध्यक्षता श्रीमती मोहिंद्रा चौहान ने की । जिसमे उन्होने बच्चों को अपना
लक्ष्य स्थापित करने की प्रेरणा दी और साथ में बच्चो के अन्दर छुपी हुई
प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया । और कहा की आने वाला
समय इन बच्चों का है। इनका मार्गदर्शन उतना ही जरूरी है जितना एक आँगन
में लगे पोधे का संरक्षण जरुरी होता है ।उन्होंने भी बच्चो को देशभक्ति
से ओतप्रोत कहानी सुनाते हुए माता पिता को भी बच्चों के अन्दर देश भक्ति
की भावना उजागर करने का सन्देश दिया । आज के कार्यक्रम में प्रवक्ता के
रूप में आरएसएस के सहसंयोजक ऋषिपाल प्रजापत ने शिरकत की और बच्चो के साथ
साथ मोजूद भारत विकास परिषद् के सभी सदस्यों व स्कूल के अध्यापक गण को भी
चरित्रवान व देशभक्ति से खुद को संलिप्त कर बच्चो का उज्जवल भविष्य
निर्माण करने का सन्देश दिया। कार्यक्रम के दोरान बच्चो ने अपनी नृत्य
की प्रस्तुति देशभक्ति गीतों के साथ आये हुए अतिथि गणों का स्वागत किया
। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारत विकास परिषद् की तरफ से बच्चो को शिविर
में भाग लेने पर पुरस्कार वितरित किये गये और कार्यक्रम के समापन के बाद
जब बच्चो से बातचीत की गई तो बच्चो ने बताया की शिविर के दोरान उन्होंने
वैज्ञानिक गतिविधियों में तारामंडल और कुरुक्षेत्र भ्रमण को सबसे ज्यादा
मनोरंजक बताया । इस शिविर से वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत
कुछ प्राप्त करके जा रहे है । इस समापन समारोह में मून स्टार स्कूल के
प्रिंसिपल दिनेश शर्मा, रीना राणा , सुधा शर्मा, संगीता चौधरी के साथ साथ
भारत विकास परिषद् के विक्रांत राणा , राहुल , कपिल धीमान, विकास सिंगला
, संगीता जग्गा , मीनू गुप्ता व अन्य सदस्य मोजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment