10000

Friday, 2 June 2017

किरण शर्मा चौपडा करनाल में चुनौती बन सकती है

राजनीति
Image result for kiran sharma chopra images punjab kesariचुनौती बन सकती है किरण शर्मा चौपडा करनाल में
ब्राह्मण समाज को दिखाये गये रामबिलास शर्मा के मुंगेरी लाल के हसीन सपने हुये धरासाई


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
गत दिनों करनाल में हुए कई कार्यक्रमों में शर्मा और अरविंद साथ-साथ दिखाई दिए। इससे चर्चाओं को ओर बल मिल गया। क्योकि यह तो स्पष्ट है कि रामबिलास शर्मा और अरविंद शर्मा का मेल करनाल क्षेत्र की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। हरियाणा की राजनीति मे मंत्री रामविलास शर्मा आजकल चारों ओर से घिरे नजर आ रहे हैं। ऐसी चर्चाएं राजनीति गलियारों मे आम हो चुकी है। चर्चा है कि चुनावों से पूर्व ब्राह्मण समाज को दिखाये गये उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने धरासाई हो रहे हैं। जिससे ब्राह्रमण समाज मे भी उनके प्रति दुरियां बढती नजर आ रही हैं। चर्चा है कि वे काम करवाने आये व्यक्ति के मुंह पर कुछ ओर बाद मे कुछ ओर भूमिका निभाते हैं। हाल मे कुछ कार्यक्रमों मे पूर्व सांसद अरविन्द शर्मा से उनकी बढ रही नजदीकीयों ने चर्चाओं को जन्म दिया है। जिससे भाजपा खेमे तरह तरह की चर्चाएं जन्म ले रही हैं। चर्चा है कि अरविन्द शर्मा कांगे्रस से बसपा मे घुम कर आने के बाद भाजपा ते पदार्पण कर सकते हैं।  ओर फिर करनाल से दो बार सांसद रहने के कारण करनाल सीट पर दावा ठोक सकते हैं। उधर रामबिलास शर्मा उन्हे लेकर भाजपा मे घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा की हरियाणा ईकाई व केन्द्र ने राम बिलास शर्मा के बारे मे शायद सोचना शुरू कर दिया है। चर्चा ये भी है कि भाजपा इन्हे केन्द्र मे भेज सकती है। ब्राहमण समाज को दिये गये लोलीपोप से ब्राह्मणों का भी रामबिलास शर्मा से मोह भंग होता नजर आ रहा है। 
चर्चा है कि ऐसे में करनाल सीट को लेकर भाजपा मे घमासान मचने के आसार हो सकते हैं।  अगर अरविन्द शर्मा किसी तरह भाजपा मे प्रवेश कर जाते हैं तो वे करनाल सीट पर दावा ठोक सकते हैं। क्योंकि अरविन्द शर्मा ये मान कर चल सकते हें कि करनाल जिले के ब्राह्मणों ं पर इनकी पकड आज भी बरकरार है। मगर ये समय के गर्भ है। 
बढ रही है मजबुती की ओर चौपडा
वहीं दुसरी तरफ सांसद अश्वनी चौपडा की धर्मपत्नी व समाज सेविका श्रीमति किरण शर्मा चौपडा ब्राह्मण समाज से होने के कारण ब्राह्मण समाज मे पकड बनाती जा रही है। समाज के लगभग हर कार्यक्रमों मे उनकी हाजरी ब्राहमण समाज को उनसे जोडती जा रही है। जो अरविन्द शर्मा के लिये चुनौती बन कर सामने आ रही हैं। 
अगर भाजपा इनके बारे मे सोचती है तो न इन्हे पंजाबी व ब्राह्मण वर्ग से फायदा पहुंचने से कोई नही रोक सकता। ओर इन दोनों वर्गों को एक नेता भी मिल सकता है। किरण शर्मा चौपडा की सामाजिक कार्यकर्ता की छवि व उनकी मिलनसार छवि से लोग प्रभावित नजर आ रहे हैं। दुसरे वे आये दिन लोगों की सेवा करती कहीं न कहीें नजर आती है जो लोगों पर प्रभाव छोड जाती हैं। 
चर्चा है कि अब सांसद चोपड़ा आने वाला लोकसभा चुनाव करनाल से अपनी पत्नी को लड़वा सकते हैं। पंजाबी-ब्राह्मण बाहुल्य इस सीट के लिए किरण शर्मा चोपड़ा को फीट माना जा सकता है। आज थोडे ही समय मे किरण शर्मा चौपडा ने विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज मे एक विशेष जगह बना ली है। ऐसा मानना है ब्राह्मण समाज के जिला ब्राह्मण सभा के पुर्व उपाध्यक्ष का । 
पार्टी, संगठन और रामबिलास शर्मा द्वारा लिए जाने वाले निर्णय हरियाणा की राजनीति में उबाल ला सक ते हेैं। ऐसी चर्चायें हैं। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...