10000

Tuesday, 20 June 2017

मुख्यमंत्री -वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया के सवाल के जवाब में कांग्रेस के सत्यग्रह पर चुटकी लेते हुए कहा कि सत्यग्रह करना एक अच्छी बात है,सत्यग्रह करेंगे तो सत्य बोलने की आदत लग जाएगी।
करनाल 20 जून,                                                                               PARVEEN KAUSHIK 
  
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों को आज तक प्रति एकड़ सबसे अधिक मुआवजा देेने का काम किया है,इतना मुआवजा किसी भी सरकार ने अब तक नहीं दिया है। किसानों को अब तक करीब 2400 करोड़ रूपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है। भविष्य में भी किसानों की हर प्रकार की कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा।
        मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयपाल शर्मा के सेक्टर-5 स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करनाल मेरा अपना विधानसभा क्षेत्र है,मैं हर महीने दो बार क्षेत्र के लोगों से मिलने के लिए अक्सर आता रहता हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करता हूं। बुधवार को तीसरे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंद्री अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लूंगा।
     
  मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रत्येक प्रदेश के किसानों की अलग-अलग समस्याएं है। हरियाणा के किसानों की समस्याओं का सरकार हर संभव समाधान कर रही है। हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों के सबसे अधिक भाव मिल रहे है। पंजाब और यूपी के लोग भी हरियाणा की मंडियों में धान व गेहूं बेचने के लिए आते है। इतना ही नहीं प्रदेश की सहकारी चीनी मिले किसानों का सारा गन्ना लेती है और यहां के किसानों को 325 रूपये प्रति किवंटल गन्नें का भाव दिया जा रहा है,जो कि सबसे अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को खाद,बीज तथा कृषि यंत्र अनुदान राशि पर दिये जा रहे है।
        निसिंग तहसील में भ्रष्टाचार से जुड़े  प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा में सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए गए है और यह इसी का परिणाम है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग पकड़ में आ रहे है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि भ्रष्टाचार को रोकने में सरकार का सहयोग करें और जो व्यक्ति भ्रष्टाचार की बात करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। मीडिया से भी कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए वह लोगों में जागृति लाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुडडा सरकार द्वारा बनाये गए चार एग्रो मॉल नुमाईश की तरह है,जिससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार ने इन चारों एग्रो मॉल को बेचने की योजना बनाई है।

        इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,नगरनिगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, बीजेपी के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव संतोष अत्रेजा,क ेडीबी के सदस्य राकेश नागपाल, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, नगर-निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,बीजेपी के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित, वीर विक्रम,अशोक भंडारी, प्रवीन लाठर, दीपक गुप्ता, जगदेव पाढ़ा, कुलदीप शर्मा, सुनील गोयल, रणबीर गोयत, योगेन्द्र राणा, अमन विर्क,जगदीश गोयल,कंवलजीत मढान,राजेन्द्र मिड्डा, दीपक भारद्वाज, राज सिंह,मीना चौहान, सीमा खन्ना कश्यप के अलावा जिला प्रशासन से पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा, एडीसी डा० प्रियंका सोनी, नगरनिगम के आयुक्त आदित्य दहिया, एसडीएम करनाल योगेश कुमार, सीएमओ डा० योगेश शर्मा सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बॉक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया के सवाल के जवाब में कांग्रेस के सत्यग्रह पर चुटकी लेते हुए कहा कि सत्यग्रह करना एक अच्छी बात है,सत्यग्रह करेंगे तो सत्य बोलने की आदत लग जाएगी।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...