घरौंडा: प्रशान्त कौशिक
स्थानीय हर्बल पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
सोमवार को स्थानीय हर्बल पार्क में समाजिक कार्यकर्ता एवं सैन समाज घरौंडा के अध्यक्ष राजीव सेन की अध्यक्षता में त्रिवेणी लगाई गई। जिसमें समाजिक कार्यकर्ता ईश्वर गुप्ता, प्रमोद राणा, रविंद्र बंसल, पार्षद विक्रमजीत चौहान, श्रीपाल राणा, रूपचंद, रामभूल सिंह, गुलाब धीमान व देवेंद्र राणा ने पौधारोपण किया। वहीं समाजिक कार्यकर्ता राजीव सेन ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है, लेकिन यह दिवस केवल एक दिन नही, बल्कि प्रतिदिन मनाया जाना चाहिए। जब हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा करेंगे, तो तभी पर्यावरण हमारा सुरक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि आज पेड़ पौधों के बिना जीवन का कोई भी आधार नही है, लेकिन मनुष्य ने पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ कर ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा दिया है। जिस कारण बेमौसमी गर्मी, सर्दी व बारीश हो जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाए।
No comments:
Post a Comment