समय आने दो इस्तीफा भी दे देंगे
राजकुमार सैनी
सोनीपत।---
कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा ने अपने शासनकाल के समय एक जाति की राजनीति करते हुए भाई भतीजावाद की राजनीती को बढ़ावा देते हुए प्रॉपर्टी डीलिंग करने का काम किया है। आज उसी का नतीजा है कि आज हुड्डा को पार्टी में अपनाने को तैयार नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी दो खेमों में बंटी हुई पार्टी है, हुड्डा ने जैसा बोया है वैसा काटना पड़ेगा और एक दिन जेल जाना पड़ेगा। राजकुमार सैनी गोहाना में एक कार्यकर्ता के यहां मौत के शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। राजकुमार सैनी ने कहा कि जब समय आएगा इस्तीफा भी दे देंगे। वो दो साल पहले भी बोल चुके है कि वो बीजेपी पार्टी के कायकर्ता है और पार्टी के जो मूल भाव है वो उनके साथ खड़े है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश में ईमानदारी से काम कर रहे है। इस दौरान जाट आरक्षण पर भी बोलते हुए कहा कि जिन जिन की सरकार प्रदेश में रही आज वही लोग शक्ति का दुरुपोयग कर दूसरे के हकों का हनन करने का प्रयास कर रहे है। भविष्य में एक परिवार एक रोजगार और 100 प्रतिशत आरक्षण करके ही इस प्रदेश के अंदर समान रोजगार समान अधिकार सबका साथ सबका विकास ये तभी संभव हो सकता है। हम सबको साथ लेकर चले। आज प्रदेश में युवा बेरोजगार घुम रहे है, सभी को रोजगार के साथ जोडऩा होगा।
No comments:
Post a Comment