काछवा के ग्राम सचिवालय में आयोजित सभा में लोगों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल--सुनी लोगों की समस्याएं--मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान
करनाल 5 जून,प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है,लेकिन हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि इस दिवस को स्वच्छता दिवस से जोड़े ताकि युवा पीढ़ी को पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लगभग सभी गांवों में आज के दिन ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया और जगह-जगह पौधारोपण भी किया ताकि हमारे गांव साफ-सुथरे होने के साथ-साथ हरे-भरे भी हो और हमारा वातावरण भी स्वच्छ व निर्मल हो सके। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों व उनके संचालकों का भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में साफ-सफाई को लेकर अभियान चलाए और बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागृति पैदा करें।
कार्यक्रम मेें काछवा गांव के सरपंच अजय कुमार ने मुख्यमत्री मनोहर लाल का अभिनन्दन एवं स्वागत किया तथा गांव मेंं विकास कार्यो की मागं की। मुख्यमत्री ने इन सभी मागों को स्वीकार करते हुए कहा कि गांव द्वारा जमीन उपलब्ध होने पर जल्द से जल्द बारात घर/सामुदायिक केद्रं बनवा दिया जाएगा। इसके अलावा गांव काछवा से कलामपुरा,काछवा से बहलोलपुर ,डबरी से कलामपुरा तथा काछवा से जरीफाबाद तक की सडक को चोड़ा करने की मजूंरी दी तथा कहा कि इन सडको के कार्य पर करीब साढ़े सात करोड़ की लागत आएगी।
इस अवसर पर शुगर मिल के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र,हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो०विरेन्द्र चौहान, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल,जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री आई डी स्वामी,पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, रामनगर मंडल के अध्यक्ष अमर ठक्कर,ललित बजाज,दीपक गुप्ता,जगदीश घई,प्रमोद नागपाल,बिट्टू पूर्व सरपंच,जिला परिषद सदस्य बलवान नरूखेड़ी,खुशीराम कतलेहड़ी तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़,पुलिस अधीक्षक जश्वनदीप सिंह रंधावा,अतिरिक्त उपायुक्त डा०प्रियंका सोनी,नगर निगम के आयुक्त आदित्य दहिया,एसडीएम करनाल योगेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव काछवा में पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छता दिवस के तहत सफाई अभियान का शुभारंभ किया और गांव की गलियों व सडक़ों पर ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रम दान किया। उन्होंने ग्रामीणों से विशेषकर युवा पीढ़ी से कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाएं और गांव को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
बॉक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में गांव के ग्राम सचिवालय प्रांगण में आध्यात्मिकता का सूचक पीपल का पौधा लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्राकृति से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने आस-पास के क्षेत्र को हरियाली युक्त बनाएं।
बॉक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानि सप्ताह में दो घंटे श्रम दान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं ना गंदगी करू ंगा ना ही किसी को करने दूंगा। मैं स्वयं भी इस शपथ को जीवन मे आत्मसात करूंगा और 100 अन्य लोगों को भी यह शपथ दिलवाउंगा ताकि हमारा वातावरण स्वच्छ और साफ-सुथरा बना रहे।
बॉक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सोमवार को गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रही 4 लड़कियों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साम्भली की दसवीं व बारहवीं कक्षा में पढऩे वाली आंचल व दीपा ने हासिल किया था। पेंटिंग प्रतियोगिता में भी इसी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा पायल ने प्रथम तथा काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
बॉक्स
गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में रामनगर मंडल के अध्यक्ष अमर ठक्कर, ललित बजाज, दीपक गुप्ता, जगदीश घई व प्रमोद नागपाल, पूर्व सरपंच बिट्टू व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाई। इसके अलावा ग्राम पंचायत व गांव के गणमान्य लोगों ने फूलों का बड़ा हार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment