पेड़ों की कटाई से वातावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो भविष्य के
लिए सही नही है- रमेश बैरागी
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
जिसमें सरपंच प्रतिनिधि ने गलियों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं ग्राम विस्तारक राजेश पुंडरी ने ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से
अवगत करवाया।
सोमवार को गांव हरिसिंहपुरा में मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी की
देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ने लोगों को स्वच्छता
के महत्व के बारे में बताया। सरपंच प्रतिनिधि ने गलियों में झाडू के साथ
सफाई और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा
कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण यदि सही
होगा तो मनुष्य का भी अस्तित्व होगा, लेकिन कुछ ना समझ लोग पर्यावरण के
साथ खिलवाड़ कर रहे है। वहीं मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी ने कहा
कि पेड़ों की कटाई और अपने आसपास के वातावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा
है, जो भविष्य के लिए सही नही है। इसलिए अपने आस पास के वातावरण को साफ व
स्वच्छ रखे और प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट होने से बचाए। इस मौके पर
विस्तारक राजेश कुमार पुंडरी, गरिमा पुंडरी, दीपक शर्मा, साहिल आदि मौजूद
रहे।
No comments:
Post a Comment