10000

Monday, 12 June 2017

काग्रेंस के युवा नेता सुरेन्द्र शर्मा खोराखेडी---प्रदेश में क्राईम ग्राफ बढऩे से आम आदमी चिन्तित व असुरक्षित:

प्रदेश में क्राईम ग्राफ बढऩे से आम आदमी चिन्तित व असुरक्षित:  शर्मा
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
भाजपा प्रदेश मे क्राईम दर घटने की बात कह कर लोगों को गुमराह कर रही है। जबकी सीएम सीटी मे क्राईम का ग्राफ दिनो दिन बढ रहा है। जिससे आम आदमी आज अपने आपको असुरक्षित महसुस कर रहा है। उक्त शब्द एक विशेष भेंट मे काग्रेंस के युवा नेता  सुरेन्द्र शर्मा खोराखेडी ने कहे। उन्होने कहा कि  देश के नक्शे पर एक छोटा सा प्रदेश हरियाणा जहां दूध-दही का खाना, हरित क्रांति, नीली क्रांति, सफेद क्रांति आपस में समाज का भाई-चारा व एक खुशहाल प्रदेश के रूप में जाना जाता था।  प्रदेश की अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से अपनी एक अलग पहचान थी। जब से प्रदेश में भाजपा प्रशासन में आई है चांद की तरह चमकता हरियाणा को ग्रहण सा लगता जा रहा है। प्रदेश का आम व्यक्ति आशंकित है कि किस प्रकार क्राईम ग्राफ बददस्तूर बढ़ता ही रहा तो इस खुशहाल प्रदेश का क्या हाल होगा यह बात बुद्धिजीवी वर्ग के दिमाग में घर करती जा रही है।
कांग्रेस के युवा नेता संरेन्द्र शर्मा खोराखेडी   ने इस मुद्दे पर गम्भीर चिन्ता जताते हुए बताया कि क्राईम ग्राफ में साल दर साल बेहताशा वृद्धि हर हरियाणावासी के लिए चिन्ता का विषय है। करनाल जिला वासियों के लिए तो ओर भी चिन्ता का विषय है कि मुख्यमंत्री महोदय के अपने क्षेत्र में मर्डर, लूटपाट की घटनाएं काबु में आने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला करनाल प्रदेश में अमन-चैन व शांति प्रिय माहौल के लिए अपनी अलग पहचान रखता थी परन्त आज क्राईम में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला बन गया है। प्रदेश में मर्डर, राहजनी व चोरी की घटनाओं के अन्ट्रेस न होने में भी करनाल हरियाणा का नम्बर वन जिला बन गया है। दिल दहला देने वाली घटनाएं सरेआम होती हैं। प्रशासन के वही रटे-रटे ब्यानों से लोग तंग आ चुके हैं। प्रदेश में 10 क्रमीनल गैंग जिन पर लाखों का ईनाम है प्रशासन की पहुंच से बाहर हैं जिनके खौफ से लोग डरते हैं और जिन पर दर्जनों क्रमीनल केस हैं यथा स्थिति से तो ऐसा ही जान पड़ता है कि प्रशासन को ही उनसे डर लगने लगा है। सरेआम मर्डर, कोर्टों में फायरिंग इस बात के पुख्ता सबूत है कि यह सरकार प्रदेश के लोगों आन्तरिक सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...