10000

Wednesday, 5 April 2017

आखिर कब तक चलेगा हादसो का खेल

अतिक्रमण से दिलाओ छुटकारा, बढ़ रहे है हादसे, आखिर कब तक चलेगा हादसो का खेल

घरौंडा प्रवीण कौशिक
        शहर के रेलवे रोड़ पर बढ़ रहे अतिक्रमण ने एक ओर जिंदगी लील ली।
नगरपालिका विभाग की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं से लोगों में काफी
नराजगी दिखाई दी और उन्होंने इसकी शिकायत हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक
 हरविंद्र कल्याण से की। हलका विधायक कल्याण तुरंत इस मामले का लेकर नपा
के चेयरमैन को निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ
कड़ी कार्रवाही की जाएगी, वहीं थाना प्रभारी को बाइकों में पटाखे छोडऩे
वाले युवकों को खिलाफ भी एक अभियान चलाए।
        मंगलवार को रेलवे रोड़ निवासी रमेश धीमान अपनी दुकान से रेलवे रोड़ पार
करने के लिए निकला था। जैसे ही सड़क पर चढ़ा तो एक तेज गति से आ रहे
टैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसको उपचार
के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम
तोड़ दिया। हादसे में दुकानदार की मौत होने पर लोगों में नपा प्रशासन के
खिलाफ काफी रोष नजर आया और शव का संस्कार होने के बाद लोगों ने हलका
विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण से शिकायत करते हुए कहा कि
विधायक जी, अतिक्रमण के कारण आए दिन हादसे होते रहते है और कई लोगों की
अतिक्रमण ने जान लील ली है। नगरपालिका ने कई बार अतिक्रमण हटाओं भी
चलाया, लेकिन फेल हो गया। जिससे हादसे बढऩे की संभावना साफ दिखाई दे रहे
है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही बुलेट बाइक पर कई-कई युवक सवार होकर
चलते है और बाइक को तेज गति से चलाते हुए साइलेंसर से पटाखे छोड़ते है,
जोकि हादसों का कारण बन रहे है। हलका विधायक कल्याण ने दोनों मामलों को
गंभीरता से लिया और नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता को अतिक्रण करने वालों के
खिलाफ ठोस कार्रवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर इस मामले में
किसी प्रकार की ढिलाई नही बरती जानी चाहिए। वहीं हलका विधायक कल्याण ने
थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिए कि शाम के समय जो बच्चे बाइक से
पटाखे चलाते है, उनके खिलाफ एक अभियान चलाया जाए। अगर इस मामले में कोई
भी हस्तक्षेप कर तो बच्चों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दें, अगर फिर भी
बाज नही आते तो कड़ी कार्रवाही की जाए।
अतिक्रमण से तीसरी गई जान-
        रेलवे रोड़ पर बढ़ रहे अतिक्रमण से तीसरी जान चली गई है। इससे पूर्व दो
बाइक पर सवार युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया था। जिनकी मौके पर ही मौत
हो गई थी, वहीं मंगलवार को भी एक टै्रक्टर ने एक दुकानदार को कुचल दिया,
जिसकी मौत हो गई। आए दिन तो कई-कई घटना घट रही है। जिसमें प्रतिदिन कई
लोग चोटिल हो रहे है।
        हलका विधायक कल्याण ने बताया कि शहर में किसी भी समस्या से अगर शहर के
लोगों को परेशानी आती है, तो उसकी समस्या का हल करना उनका दायित्व बनता
है। लोगों कई समस्या रखी है और उन समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों
को निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...