भारत पूरी दुनिया को मानता है अपना कुटुम्ब--हमेशा से विश्व शांति का संदेश देने वाला भारत वर्तमान में भी दे रहा है पूरी दुनिया को शांति का संदेश:-राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
करनाल 9 अप्रैल,
हरियाणा के राज्यपाल प्रो०कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो पुरी दुनिया अपना कुटुम्ब मानता है और हमेशा से विश्व शांति का संदेश देता आ रहा है जबकि दूसरे देशों में भारत जैसी संस्कृति और संस्कार शायद ही उपलब्ध है।
राज्यपाल सोलंकी रविवार को स्थानीय ओपीएस विद्या मंदिर में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति संगत में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्व जागृति मिशन के प्रमुख सुधांशु जी महाराज का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि आज हरियाणा के ऐतिहासिक जिला करनाल की पावन धरती पर सुधांशु जी महाराज का सत्संग चल रहा है और उनके प्रवचन सुनने को मिल रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व जागृति मिशन भारत की पहचान है और इसका काम मानवता को रास्ता दिखाना है। शांति पैदा करने में भी यह मिशन अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश की रचना राजनेताओं ने नहीं बल्कि संत महात्माओं व ऋषिमुनियों ने की है। इसलिए भारत देश अपने आप में विश्व शांति का संदेश है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां स्वयं भगवान ने एक बार नहीं कईं कईं बार जन्म लिया है और समाज से कुरीतियों और बुराईयों का समूल नास करने के लिए प्रेरक संदेश भी दिया है।
विश्व जागृति मिशन के प्रमुख सुधांशु जी महाराज ने अपने आर्शी वचनों मेें हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का स्वागत किया और कहा कि राज्यपाल का संदेश अपने आप में समाज और राष्ट्र की शांति के लिए प्रेरणादायक है। प्रो०कप्तान सोलंकी ने राज्यपाल के पद को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जहां शांति होती है वहीं विकास होता है,वहीं प्रशन्नता जागेगी,वहीं प्यार जागेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी संगठन,प्रदेश व देश,समाज यहां तक की फैक्टरियों में भी अशांति का माहौल बन जाता है तो वहां विकास रूक जाता है। हमें प्रकृति के स्वभाव से प्रेरणा लेकर प्राणी मात्र को शांति का संदेश देते रहना चाहिए। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समाज और राष्ट्र सेवा की शैली सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महापुरूषों की बदौलत ही देश को नई दिशा और दशा मिलती आई है। उनके नेतृत्व में वर्तमान में भारत देश विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। प्रगति की प्रकाष्ठा को शिखर की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का उल्लेखनीय योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। इससे पहले राज्यपाल ने दीपशिखा प्रज्जवलित की और सुधांशु जी महाराज का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रगान के साथ विराट भक्ति संत्सग की शुरूआत हुई।
इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आई डी स्वामी,पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता,उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़,पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा,एसडीएम योगेश कुमार,विश्व जागृति मिशन करनाल मंडल के प्रधान राजिन्द्र भारती,संरक्षक सुभाष वत्स,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमदत्त सैनी,संरक्षक पदम सेन गुप्ता,सचिव सुरेश,सुरेन्द्र मरवाह,योगेन्द्र भट्ट,ओपी सलूजा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment