10000

Sunday, 9 April 2017

प्रैस क्लब घरौंडा का गठन हुआ


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
आज इंडो इजराईल के मिटिंग हाल मे घरौंडा के सभी पत्रकारों की एक मिटिंग
मे पत्रकारों की एकजुटता को लेकर प्रैस क्लब घरौंडा का गठन वरिष्ठ
पत्रकार हरिकृष्ण आर्य की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार
तेज बहादुर टिक्कू,प्रवीण कौशिक, सुशील कौशिक, दिलबाग लाठर, विवेक राणा,
जय भगवान, कमल धीमान, सुरेन्द्र पांचाल,महेन्द्र पाल व तेजबीर ने भाग
लिया। व सलिन्द्र मोकल, सुभाष सिसोदिया, सोमपाल राणा व प्रशान्त कौशिक
किसी कारण वश नही पुहंच सके।  प्रवीण कौशिक ने महेन्द्र के नाम का
प्रस्ताव अध्यक्ष के लिये रखा  व हरिकृष्ण आर्य के समर्थन के साथ ही सभी
ने सर्वसम्मति से महेन्द्र को एक वर्ष के लिये क्लब का अध्यक्ष मनोनित
किया गया। महेन्द्र ने कहा कि जो जिम्मेवारी भाईयों ने मुझ पर सोंपी है
मै उसे पूरी मेहनत से निभाने मे कोई कसर नही छोडुूंगा। कार्यकारीणी के
गठन के लिये अधिकार महेन्द्र को दिये गये।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...