10000

Sunday, 30 April 2017

ब्राह्मण भवन सेक्टर 8 में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस

BY-PARVEEN KAUSHIK

भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया।करनाल।
सारस्वत ब्राह्मण सभा की ओर से सारस्वत ब्राह्मण भवन सेक्टर 8 में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमें करनाल जिले एवं पानीपत, कुरूक्षेत्र तथा कैथल से हजारों ब्राह्मण परिवारों ने भाग लिया। प्रारंभ में पूज्य स्वामी रामदास ने अपने अमृत वचनों द्वारा सभा में उपस्थित लोगों को निहाल किया। उन्होंने भगवान परशुराम जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से सभी को परिचित करवाया तथा उनके आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया।
सुभाष शर्मा डीएसपी सेवानिवृत प्रधान सारस्वत ब्राह्मण सभा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया तथा सबको एकजुट होकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उनहोंने जोर देकर कहा कि गरीबी बेरोजगारी, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का एकमात्र मंत्र शिक्षा है। शिक्षा ग्रहण करना और समाज को शिक्षित करना ब्राह्मण को दायित्व है। इसी में समाज, प्रांत एवं देशहित निहित है। उन्होंने भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर आए सभी जनों को स्वागत किया।
मु य अतिथि एडवोकेट प्रवेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा के पिछले इतिहास को दोहराया तथा जोर देकर कहा कि राजनीतिज्ञ केवल जातियों का लाभ उठाते हैं। समय आ गया है कि राजनीतिज्ञों को अपने पीछे आने पर विवश करें तभी ब्राह्मण समाज का कल्याण होगा। गुरचरण लखनपाल कार्यक्रम अध्यक्ष ने उपस्थित जन समुदाय को धन्यवाद किया तथा इस सफल आयोजन के लिए सबाके बधाई दी। तथा इसके पश्चात सुरेंद्र मु य वक्ता ने भगवान परशुराम जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सभी ने उनके इस प्रयास की सराहना की। अंत में विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिनिधियों तथा ब्राह्मण सभा के कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स मानित किया।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...