BY-PARVEEN KAUSHIK
कांग्रेस ने हमेशा दलितो का भला किया, भाजपा और आर.एस.एस दलित विरोधी
करनाल, 8 अप्रैल :
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी दलितों के प्रति लोगों की मानसिकता नहीं बदली। यही कारण है कि आरक्षण के इतने सालों बाद भी दलितो का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक स्तर नहीं बदला है। उन्होंने संघ और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनो संगठन आरक्षण खत्म करने के लिए साजिश रच रहे है। दोनों संगठन ब्राह्मणवादी और मनुवादी है। जब-जब देश में कांग्रेस कमजोर हुई है। तब-तब देश का पिछड़ा और दलित वर्ग कमजोर हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश में दलितों का उत्पीडऩ बढ़ा है। दलितों पर अत्याचार हो रहे है। वह करनाल में कांग्रेस के अनुसूचित जाति सैल द्वारा आयोजित दलित युवा सम्मेलन अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर की 126वीं जयंती अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एस.सी सैल प्रभारी अक्षय मोर्य, एस.सी सैल के प्रदेश चेयरमैन ज्ञान सहोता मुख्य तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रमोशन में आरक्षण, बैक लॉग खत्म करने तथा दलित उत्पीडऩ रोकने के लिए कारगर कदम उठाने, निजी कम्पनियों में आरक्षण लागू करने जैसे वायदे किए थे। लेकिन एक भी वायदे पर काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दलितों को ए और बी में बांटने की साजिश की जा रही है। दलित जब तक एकजुट होकर अपने हक के लिए नहीं लड़ेगा। तब तक दलित कमजोर रहेगा। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी के एस.सी सैल प्रभारी अक्षय मोर्य ने कहा कि उनके पिता बी.पी मोर्य ने डा.अम्बेडकर के बाद दलितों की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दलितों के नाम पर दुकानदारी चला रहे है। बाबा साहेब और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक थी। कांग्रेस ने बाबा अम्बेडकर को जो सम्मान दिया है वह कोई नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निश्चित ही कांग्रेस वापिस लौटेगी। इस अवसर पर एस.सी सैल के चेयरमैन ज्ञान सहोता ने एक प्रस्ताव पढ़ा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव में 117 बार संविधान संशोधन पारित कर प्रमोशन में आरक्षण देने, एच.सी.एस और न्यायिक परीक्षा में दलितों को 5 प्रतिशत की छूट, किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर मजदुर क्रेडिट कार्ड देने के साथ-साथ कई मुद्दे शामिल किए। इसमें कहा गया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी दलितों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा रोजगार संबंधी हालत पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी। इससे पहले डा. अम्बेडकर के चित्र पर सभी ने माल्र्यापण किया। कार्यक्रम में सतीश बन्धु, राजकुमार कटारिया, प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, जयपाल सिंह, राजबीर संधु, प्रदीप शर्मा, जोगिन्द्र राणा, दलबीर भारती, डा. सुखविन्द्र, डा. अतर सिंह, जगजीत हुड्डा, डा. सुनील पंवार, विद्या रानी, सुनीता नारा, रमेश बहादुर, रामशरण भोला, डा. दयाल सिंह सिरोही, कुलदीप सोनी, संतोष कैरालिया, राजेश अमरसर, जसबीर, मनोज, पवित्र, नरेश संधु समेत हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कटारिया ने किया।
No comments:
Post a Comment