BY-PARVEEN KAUSHIK
पतरेहड़ी के दलितों को समर्थन देने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर,लिया पैदल मार्च में हिस्सा
वह तनाव फैलाना नहीं बल्कि भाईचारा बनाना चाहते है
करनाल,
23 अप्रैल
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्क्ष अषोक तंवर ने कहा है कि
भारतीय जनता पार्टी के राज में दलित समुदाय अपने आपको असुरक्षित महसूस कर
रहा है। दलित समुदाय के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होनें कहा कि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मानसिकता दलित विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस दलितों
के उत्पीडऩ के हर मामले का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने दलितों से अपील
की है कि वह विभाजन का शिकार न हो। जब तक इस प्रदेश में सता की बागडोर दलित
समुदाय के हाथों में न आएगी तब तक दलित समुदाय अपेक्षा उत्ीपडऩ का शिकार
होता रहेगा। वह आज करनाल में कर्ण पार्क में पिछले चार दिनों से धरना दे
रहे अम्बाला के पतरेहड़ी गांव के दलितों के उत्पीडऩ के खिलाफ चल रहे धरना
स्थल पर उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। यहां उल्लेखनीय है कि पतरेहड़ी
गांव में 13 मार्च को दलित और राजपूत बिरदारी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें
दलितों के नौजवानों के ऊपर झूठे मामले दर्ज कर लिए गए और कई युवाओं को
हवालात में बंद कर दिया। उसके बाद दलित समुदाय लगातार आन्दोलन करता रहा।
उसके बाद चार दिन से सी.एम सिटी में दलित समुदाय के लोग धरना दे रहे है।
धरने को समर्थन देते हुए डा. अशोक तवंर ने कहा कि वह इस बात को लेकर हैरान
है कि सरकार के कानून में जूं तक नही रेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में
दलित हमेशा उत्पीडऩ का शिकार रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में
कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है। यदि यही हाल रहा तो दलित
उप़ेक्षा का शिकार रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह तनाव फैलाना नहीं बल्कि
भाईचारा बनाना चाहते है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि
भाजपा राज में किसान, मजदूर कर्मचारी दलित सभी दुखी है। इससे पहले यहां पर
कृष्ण कुटेल, अशोक कलसन, मनोज बेगमपुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर
कांग्रेस एस.सी प्रदेश संयोजक ज्ञान सहोता, प्रदेष सचिव पंकज पूनिया, राजीव
गांधी ग्रामीण पंचायती प्रकोश्ठ के संयोजक सुनील पंवार, कृश्ण शर्मा
बसताड़ा, रामशरण भोला, दयाल सिरोही, अनिल काम्बोज, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र
कल्याण के साथ-साथ कई कांग्रेसी मौजूद थे। धरने के बाद दलित समदुाय के
लोगों ने सी.एम कैम्पस ऑफिस तक मार्च किया। मार्च में कांग्रेस के
प्रदेशाध्यक्ष अषोक तंवर साथ-साथ चलें। यह मार्च विभिन्न मार्गो से होता
हुआ सी.एम कैम्पस तक पहुंचा जहां उन्होंने वहां धरना दिया।
कैप्शन धरना स्थल पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर
No comments:
Post a Comment