BY- PARVEEN KAUSHIK
क्रांतिकारी वीर मंगल पांडे का बलिदान दिवस मनाया
करनाल।
शहीदे आजम वीर मंगल पांडे क्रांतिकारी मंच काछवा के
अध्यक्ष प्रदीप तंवर द्वारा शहीद वीर मंगल पाण्डे का बलिदान दिवस गांव
काछवा में 8 अप्रैल को मनाया गया जिसकी अध्यक्षता वीर मंगल पाण्डे
क्रांतिकारी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हरपाल गौड की
अध्यक्षता में हुआ।
पं. हरपाल गौड ने कहा कि 8 अप्रैल 1857 को प्रात:काल वीर
क्रांतिकारी मंगल पांड़े को फांसी दे दी गई। फांसी के त ते की
और बढ़ते हुए उनके चेहरे पर ताजगी तथा मुस्कुराहट थी।
अंग्रेज न्यायाधीश ने जब उनसे उनकी अन्तिम अभिलाषा पूछी तो
उन्होंने गरजते हुए कहा कि देश को मेरा खून देना तथा कहना
कि तु हें सौगंध है अंगे्र•ा...
क्रांतिकारी मंगल पांडे अपना कथन पूरा भी न कर पाये थे कि जल्लाद
ने त ता हटा दिया। उनका शरीर फांसी पर झूल गया और एक देश
का महान सपूत स्वतंत्रता की बलिवेदी पर शहीद हो गया।
संस्था के सभी सदस्यों गणमान्य लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर
माल्र्यापण करके नमन किया। नमन करने वालों में पं. हरपाल गौड,
प्रदीप तंवर, सुभाष गुरेजा, वसुराम चौकीदार, ओम प्रकाश भाटिया,
ज्ञानी राम जैन, सुरेन्द्र भारद्वाज, पासा राम जास्ट, हुकमी राम
भारद्वाज, सरदार कुलविन्द्र सिंह, महिन्द्र भारद्वाज, रमेश वालिया,
प्रेमचन्द कश्यप, रणजीत कश्यप, अमित तंवर, रोहित राणा, राजीव
भाटिया, हवा सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment