10000

Saturday, 29 April 2017

आन्नद-पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे तौर पर अपनी बातें रख सकते हैं:


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान से अपनी समस्या रखी
घरौंडा: प्रवीण कोशिक




चुनाव का समय नजदीक  आते देख नेताओं को कार्यकर्ताओं का ध्यान आने लगा है
ओर वे कार्यकताओं को मनाने की तैयारीयों मे जुटते नजर आने लगे हैं। जबकी
पिछले लगभग तीन वर्षों से कार्यकर्ताओं मे नाराजगी देखी जा रही थी।
क्योंकि उनकी कहीं कोई सुनवाई होती नजर नही आ रही थी। अधिकारी तक उनकी
बातों को तवोज्जो नही दे रहे थे। ऐसी चर्चा आम रही थी।

मिशन 2019 के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर बीजेपी की जिला
कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित एक निजी मैरिज
पैलेस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने
की। जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों
को आम नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी
कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे तौर पर अपनी बातें
रख सकते हैं, लेकिन संगठन को मजबूत करने में कोताही ने बरतें।
बीजेपी की भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद करनाल में
प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी
नाराजगी दर्ज कराई थी। उसके बाद शनिवार को एक निजी मैरिज पैलेस में जिला
स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जगमोहन आन्नंद,
खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव का बोज, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दास
कबीरपंथी, हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण, पूर्व
चेयरमैन संजय भाटिया सहित अन्य बीजेपी के नेताओं ने शिरकत दी। बैठक में
बीजेपी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और कार्यकर्ताओं की
नब्ज भी टिटोलने का काम किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान से
अपनी समस्या रखी, लेकिन उनक ी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
गया।                                                   
बाद में खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी
पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान -सम्मान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर
से बूथ स्तर तक बैठकों को आयोजन किया जाता है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं
की बैठकों को आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नराजगी के
सवाल पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और उसी के तहत
कार्यकर्ता संगठन में कार्य करते है। उन्होंने कहा कि अगामी मिशन 2019 के
चुनाव को लेकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाना जरूरी है।
आनन-फानन से जिलाध्यक्ष को बदलने के सवाल पर बोलते कहा कि नीलोखेडी के
विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरंपथी ने व्यस्तता के कारण अपनी
स्वेच्छता से पद को छोड़ा है।
जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि देश में बीजेपी का जनाधार बढ़ता जा रहा
है और पार्टी को मजबूत करने के लिए किसी प्रकार की कसर नही छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी में पद की कोई एहमियत नही होती, जबकि पार्टी में
एक सिपाही बनकर कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी
होती है और बीजेपी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में नाराजगी के सवाल पर बोलते हुए कहा कि
कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार की नाराजगी नही है। अगर किसी कार्यकर्ता
में किसी प्रकार की शिकायत है,उनका समाधान किया जाएगा।
हल्का विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा
क्षेत्र में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होने पर वे पार्टी के सभी नेताओं
व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि पार्टी व सरकार
के जो दिशा निर्देश है,उनको कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने
का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
व प्रदेश मु यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पार्टी को बहुत
मजबूती मिल रही है।
बैठक में नही पहुंचे सांसद-
गत दिनों करनाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में करनाल लोकसभा के सांसद
अश्विनी चोपडा ने शिरकत नही दी थी। उसके बाद शनिवार को घरौंडा में आयोजित
बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक में सांसद ने हिस्सा नही लिया। पत्रकारवार्ता
में सांसद के बैठक में न आने के सवाल पर जिलाध्यक्ष जगमोहन ने कहा कि
सांसद पर काफी जिम्मेवारी होती है, इसलिए बैठक में हिस्सा नही ले सकें।
इस मौके पर नगरपालिका के प्रधान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी,
रजनी चुघ, सुरेंद्र जैन, सतीश राणा, राजबीर शर्मा, निर्मल बैरागी, रमेश
कश्यप,पवन जैन, पार्षद जयभगवान सेन, अनिल ठकराल, सुरेंद्र भौरिया, रोहित
भंडारी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...