BY-PARVEEN KAUSHIK

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने किए बाबा साहेब को पुष्पार्पित
नाटक प्रस्तुत कर छात्राओं ने किया बेटी बचाओ को लेकर जागरूक
तरावड़ी, 9 अप्रैल।

भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में तरावड़ी के नगर खेड़े के पास कम्यूनिटी सैंटर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 'योति इंटरप्राईजिज से समाजसेवी अनिल गुप्ता ने की। कार्यक्रम में हरियाणा रा'य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं भारत विकास परिषद शाखा पड़वाला के अध्यक्ष रामपाल लाठर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला थाना से पवना देवी, सुनीता, सुरेश टांक मुनारेहड़ी, पूर्व सरपंच सुमन देवी अंजनथली, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, रामसिंह नंबरदार, सरपंच सुरेंद्र उड़ाना, पार्षद तरजीत पहलवान, पार्षद सेठी पांचाल, समेत कई समाजसेवी लोगों ने भी हिस्सा लिया। मंच संचालन सतीश पंवार ने किया। मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ सभी समाजसेवी लोगों ने डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। संबोधित करते हुए हरियाणा रा'य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना सारा जीवन समाज के उत्थान के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी देश में छुआछात जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है। जोकि बहुत शर्मनांक है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह समाज में फैली दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराईयां खत्म करने का काम करें। चेयरपर्सन पांचाल ने महिलाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और भारत स्व'छ मिशन को आगे ले जाने की अपील भी की। कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने केवल दलित समाज के उत्थान की ही बात नही कही। बल्कि सर्व जाति सर्व समाज के हित की बात कही। इस दौरान समाजसेवी रामपाल लाठर ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा की नीवं को मजबूत रखने का काम किया। समाजसेवी रामसिंह ने कहा कि जब भी समाज में कोई कुरीति जन्म लेती है तो बाबा साहेब अंबेडकर जैसे महापुरुष जन्म लेते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि बाबा साहेब जी के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनो को साकार करें। सुरेश टांक ने बाबा साहेब जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की बात कही। सम्मान समारोह में सतीश पंवार, संजीव चौहान, अरूण कुमार, सोमपाल, तरसेम, राजेश सेठी, अजय चौहान, बिट्टू बोर्ड, मुकेश बीबा, रोहित लामसर, सचिन सचदेवा उर्फ जैल्ली, ओ.पी. गुर,अमर सिंह पड़वाला, विजय बागड़ी, सुमित गुर, रीनू कटारिया, मदन लाल, रवि, सुरेंद्र चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment