BY-PARVEEN KAUSHIK
मडलौडा/पानीपत 17 अप्रैल।
लोगों को 24 घण्टे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना हरियाणा सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। सरकार ने प्रदेश के प्रत्येेक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना लागू की है। इस योजना के तहत पानीपत सहित प्रदेश के 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे और वर्तमान राजकीय अस्पतालों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसी कड़ी में मडलौडा में सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के बन जाने से मडलौडा और इसराना क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों को इन स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। यह आह्वान परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने मडलौडा में सीएचसी स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कोई भी व्यक्ति दुर्घटनाओं अथवा बिमारियों के कारण-स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में असमय मौत के मुह में न जाने पाए इसी लिए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार करने का निर्णय लिया है।

No comments:
Post a Comment