10000

Thursday, 13 April 2017

घरौंडा में प्रैस क्लब की कार्यकारिणी का गठन, महेंद्र सिंह बने अध्यक्ष


घरौंडा : प्रवीण कौशिक
जीटी रोड स्थित स्थानीय विश्रामगृह पर पत्रकारों की एक बैठक हुई। जिसमें
सर्वम्मति से प्रैस क्लब का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ
पत्रकार हरिकृष्ण आर्य ने की। बैठक में सर्वस मति से पत्रकार महेंद्र
सिंह को प्रैस क्लब का प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान
महेंद्र सिंंह ने कहा कि उनको जो जि मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी
मेहनत व निष्ठा के साथ निभाएंगें।
गुरूवार को स्थानीय विश्रामगृह में वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण आर्य की
अध्यक्षता में स पन्न हुई घरौंडा के समस्त पत्रकारों की बैठक में सर्वस
मति से महेंद्र सिंह को प्रैस क्लब का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ
ही नवनियुक्त प्रधान महेंद्र सिंह ने प्रैस क्लब की कार्यकारिणी का गठन
करते हुए वरिष्ठ पत्रकार तेज बहादुर टिक्कू को संरक्षक, जयभगवान सेन को
महासचिव, सुशील कौशिक को कोषाध्यक्ष, विवेक राणा को संगठन सचिव, सुभाष
सिसोदिया को सह-कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र पांचाल को मीडिया प्रभारी
नियुक्त किया। वहीं हरिकृष्ण आर्य, दिलबाग लाठर, तेजबीर धनखड़, प्रवीन
कौशिक, कमल धीमान, सलिंद्र मोकल, सोमपाल राणा को कार्यकारिणी सदस्य
नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान महेंद्र सिंह ने अपने स बोधन में कहा कि वर्तमान में
पत्रकारिता कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण है। अपने कार्य के दौरान पत्रकारों को
कई प्रकार विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रैस क्लब
का गठन पत्रकारों व पत्रकारों के हितों की सुरक्षा करने के लिए किया गया
है। इसके साथ ही प्रैस क्लब समाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाजहित के
कार्य भी करेगा। इतना ही नही, पत्रकारों के हितों के लिए प्रैस क्लब के
पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण
के माध्यम से प्रदेश मु यमंत्री मनोहरलाल ाट्टर से मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...