BY-PARVEEN KAUSHIK
पाइप लाइन व इंटरलाकिंग टाइलों की सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करनाल, 8 अप्रैल।
शनिवार को नगर निगम के वार्ड नंबर-5 स्थित कर्ण विहार में बरसाती पानी की
निकासी के लिए पाइप लाइन व इंटरलाकिंग टाइलों की सडक़ के निर्माण कार्य का
शुभारंभ निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता की उपस्थिति में निगम पार्षद कमलेश
लाठर द्वारा नारियल तोडक़र किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-5 में ही
उत्तम नगर में 6 एकड़ में बनने वाले पार्क की चारदीवारी के निर्माण कार्य
का शिलान्यास भी किया गया।
नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के
दिशा-निर्देशानुसार शहर में विकास के कार्य तेज गति से करवाये जा रहे
हैं। इसी के तहत नगर निगम से जुड़े नये क्षेत्रों में शहरों की तर्ज पर
मुलभूत सुविधायें मुहैया करवाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
मेयर ने वार्ड नंबर-5 के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह निर्माण
कार्यों की समय-समय पर जांच करते रहें, ताकि निमार्ण कार्य में अच्छी
गुणवत्ता आये। यदि निर्माण कार्य में उन्हें कोई कमी नजर आती है तो वह
इसकी सूचना तुरंत निगम को दें।
इस अवसर पर निगम पार्षद कमलेश लाठर, निगम पार्षद सुदर्शन कालड़ा,
समाजसेवी रोहताश लाठर, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, दिनेश बख्शी, हवा सिंह,
हरी कांबोज, सरदार बूट्टा सिंह, रमेश, कपिल व सचिन सहित स्थानीय निवासी
मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment