घरौंडा - प्रवीण कौशिक
आज घरौंडा शहर के सैंकडो रेहडी चालक विधायक के दरबार में अपनी समस्या को
लेकर पहुंचे। मदनपाल, रविन्द्र राणा, राजेश मितल, तोता राम, राजु, सुलेख,
काला शर्मा, बीरबल, लखविन्द्र, आजाद, संजय, आजाद, प्रवीण, राहुल सहित
सैंकडा रेहडी चालको ने विधायक को बताया कि रेलवे रोड, बरसत रोड, अराईपूरा
रोड व पूल की क्रसोसिंग पे हम रेहडी लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर
रहे है लेकिन रेहडियों की वजय से सभी चौराहों व मेन रास्तो पर जाम की
स्थििति बनने से दुर्घटनाऐ होती है व आम जन को बहुत दिक्कते होती है। इस
प्रकार की दिक्कतो को देखते हुऐ नगर पालिका द्वारा निर्देश दिये गये है
कि मेन रोड, चौक व चौराहो पे रेहडी न लगाई जाये। रेहडी चालको ने विधायक
को बताया कि रात के समय में हर्बल पार्क में कुछ असमाजिक लेाग शराब पीते
है ओर उन्हे परेशान करते है। उनकी समस्या सुनने के बाद विधायक ने उनको
आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा उनको शहर में
रेहडी लगाने के लिए एक सुनिश्चित जगह का इंतजाम किया जायेगा। विधायक ने
मौके पर ही नगर पालिका अधिकारकियों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के
निर्देश दिये व एसएचओ घरौंडा को भी निर्देश दिये गये केे हर्बल पार्क या
शहर में किसी भी जगह पर शरारती तत्व या असमाजिक तत्व मिले तो उनके खिलाफ
कानूनी कार्रवाई की जाये ताकि किसी भी आम आम को किसी प्रकार की दिक्कत न
आये।

No comments:
Post a Comment