BY- PARVEEN KAUSHIK
सभी कार्यो का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए ताकि आम आदमी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके-मनोहर लाल
करनाल 24 अप्रैल,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को स्थानीय द ईडन बैंक्वेट हाल में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के अवसर पर उपस्थित सभी मंत्रियों,बोर्ड व निगम के चेयरमैनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने -अपने विभागों,बोर्डो तथा निगमों के तहत हो रहे कार्यो में तेजी लाए और जो कार्य पूरे हो जाए ,उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करें और संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने पर बधाई दी और कहा कि विजय के इस रथ को और आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करें। उन्होंने हरियाणा सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं,जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो के बारे में कार्यकारिणी के सदस्यों को अवगत कराया और कहा कि इन सभी कार्यो का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए ताकि आम आदमी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने पिछले 29 महीनों में प्रदेश में क्षेत्रवाद,भाई-भतीजावाद तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं सबका साथ-सबका एक समान विकास के मूलमंत्र पर सरकार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुखद परिणाम सामने आने शुरू हो गए है। इसका प्रमाण यह है कि लिंगानुपात प्रदेश में अब 950 हो गया है और यह आंकड़ा प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतना अधिक दर्ज हुआ है। महिला सशक्तिकरण का आधार महिला सुरक्षा है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं परियोजनाएं शुरू की है। यातायात की सुविधा बेहतर बनाने के लिए भी योजनाएं कार्य रूप में परिणत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार व्यक्तित्व अच्छे से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें ताकि आमजन को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

No comments:
Post a Comment