10000

Sunday, 30 April 2017

अपना विचार मंच की मासिक बैठक

by parveen kaushik
अपना विचार मंच की मासिक बैठक
करनाल।
आज निर्मल धाम माडल टाउन करनाल में अपना विचार मंच की मासिक बैठक इंदूलेखा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुपमा, आशा ग्रोवर व सुरेश खन्ना मौजूद रहे। पिछले माह हुई बैठक के आधार पर आगे बात करते हुए नारी सशक्तिकरण पर ही सभी के विचार लिए गए। किसी ने कहा नारी अबला है तो किसी ने कहा नारी सबला है। पीडी कपूर ने कहा कि नारी सशक्त थी, सशक्त है और सशक्त ही रहेगी। दब गई तो अबला अगर ना दबी तो सबला। इसलिए नारी को सशक्त ही बनना है। चाहे तो पुरूष को धूल में मिला दे यदि नारी चाहे तो पुरूष को आसमान पर बिठा दे। नारी को मर्यादा में रहकर ही हर प्रकार की शक्तियों का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन आज के समाज में नारी अपनी शक्ति का दरूपयोग भी कर रही है जिससे समाज में दिनो दिन कुरीतियां बढ़ती जा रही हैं। इसका सबसे बडा़ कारण अपनी लडकियों को संस्कारित ना करना और बच्चे बच्चे के हाथ में मोबाइल थमा देना है। कुछ शिक्षा भी इसी प्रकार की दी जा रही हैँ जो अशोभनीय लगती हैं चाहे वो टीवी माध्यम से हो या चाहे वो सोशल मीडिया के माध्यम से हो। नारी नारी में भेद किया जा रहा है। नारी-नारी में भेद करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जैसे तलाक हर धर्म की नारी में हो रहा है। मुस्लिम में भी इतना नहीं होता जितना बढ़ावा आज कल तीन तलाक पर दिया जा रहा है। यदि गहराई से देखा जाए तो किसी हद तक नासमझी के कारण ऐसा हो रहा है। तलाक पती पत्नी में ही क्यूं। तीन तलाक का मतलब पत्नी से तलाक, उसके मां बाप, भाई बहन से तलाक। तीसरा तलाक सामाजिक संबंध से। लेकिन हिंदू नारी में पति से ही तलाक चाहते हैं जोकि इतनी सं या में हैं जिनका अनुमान लगाना मुश्किल है।
बैठक में उपस्थित स ाी ने कपूर के विचारों का समर्थन किया। उपस्थित कवियों ने भी अपनी अपनी कविताओं के माध्यम से अपने अपने विचार रखे।
इंदूलेखा ने कहा कि नारी और वृक्ष मुझे एक से लगते हैं, खुश हों तो दोनों फूलों से सजते हैं। सुरेश खन्ना ने कहा सि तां विच भरपूर सी कृष्णा, सुरंगा दी इक नूर सी कृष्णा। ज्योती ने कहा आंसू खुशी के, गम के एक जैसे ही होते हैं, लेकिन इन आंसूओं की कोई पहचान नहीं होती। शमा ने कहा या खुदा हम को मिला दो उनसे, या बता हम उन्हें पाएं कैसे। रवि भाटिया ने कहा ना गीता बुरी है ना कुरान बुरा है, ना हिंदू बुरा है ना मुस्लमान बुरा है। सविता सचदेवा ने कहा कि एक भगत जब इश्वर की प्राप्ति के लिए तड़पता है तो इश्वर फोरन प्रकट होते हैं। समयनिता चौधरी ने कहा नारी नहीं है अबला वो सशक्त है, अपने संबल से बनी है सबला। मंतसा ने कहा कि तेरी है जमीं तेरा आसमां, तू बड़ा मेहरबा तू बड़ा मेहरबां। मनाजरा ने कहा सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु। बैठक में डा. महिंद्र चौधरी, ऐ के मलिक, जेपी सिंह, गौरव शर्मा, हरदयाल कथूरिया, कृष्ण, अमित, अमन, संजू, राज, मीना, आशा ग्रोवर आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...