BY-PARVEEN KAUSHIK
करनाल, 28 अप्रैल।
भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर गांव नरूखेड़ी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सी.पी.एस. व पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंनें हवन-यज्ञ में आहूति डाली। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सी.पी.एस. व पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम अत्यंत समझदार, कल्याणकारी और धर्म रक्षक थे। उनके प्रकटोत्सव पर हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा, नरेश शर्मा, प्रेम नरवाल, ताराचंद शर्मा, ईश्वर शर्मा, विपिन शर्मा, राकेश शर्मा, प्रेमी ईश्वर सिंह जुंडला, कृष्ण समेत कई लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment