10000

Sunday, 9 April 2017

अधिवक्ता गरीब, निसहाय और जरूरमंदो की निशुल्क सेवा करें,



BY-PARVEEN KAUSHIK
करनाल 9 अप्रैल,  
अधिवक्ता गरीब, निसहाय और जरूरमंदो की निशुल्क सेवा करें,ऐसा करने से जरूरतमंदो और गरीब लोगों का तो भला होगा ही साथ ही उन्हें आत्म संतोष की अनुभूति भी होगी। यह अभिव्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सूर्य चंद्रकांत ने पैनल के अधिवक्ताओं के लिए स्थानीय न्यायिक परिसर  में स्थित एडीआर सेंटर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित बत्तरा के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 
सीजेएम ने कहा कि वकीलों द्वारा किसी भी व्यक्ति की यदि निशुल्क मदद की जाती है तो वह वकील को मिलने वाले पैसे से कहीं अधिक है। वैसे भी हम एक सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा है, जिसका हमें समय-समय पर निर्वाह भी करते रहते है। पैनल अधिवक्ता अपने काम को पूरी मेहनत व लगन से करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि  समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर पैनल के वकीलों को कानून का विस्तृत रूप से पाठ पढ़ाने वाले कार्यशाला के मास्टर टे्रनर अरविन्द खुरानिया ने बताया कि नए विषयों के साथ प्रथम स्तर सभी जिलों में कार्यशाला का कार्य पूरा हो चुका हैं। द्वितीय स्तर में अब तक इस प्रकार की कार्यशाला पंचकुला,अम्बाला,कुरूक्षेत्र,कैथल  जिलों में की जा चुकी है और करनाल में जारी है। प्रशिक्षण के दौरान किशोर न्याय कानून 2015, नियम 2016, वकीलों, पुलिस और अदालत के काम करने के नए पहलूओं, श्रम कानून, कार्यस्थल पर औरतों को सरंक्षण, कैदियो के अधिकार, घरेलू हिंसा, वाहन अधिनियम, विशेष व्यक्तियों पर कानून इत्यादि विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कानूनी मदद मिल सके।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...