BY-PARVEEN KAUSHIK
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रीय संयोजक भावना अनेजा को सौंपा नियुक्ति पत्र
भारतीय आजादी आंदोलन के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान को समर्पित राष्ट्र भक्त संगठन प्रतिमा रक्षा स मान समिति द्वारा शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान की जागरूकता के लिए पूरे भारतवर्ष में अभियान चलाया जा रहा है एवं संपूर्ण भारत वर्ष से देशभक्त विभूतियों को संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने दिल्ली की वरिष्ठ समाजसेविका भावना अनेजा को प्रतिमा रक्षा स मान समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। करनाल क्लब में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, चेयरमैन पवन शर्मा एवं संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह दहिया ने नव नियुक्त राष्ट्रीय संयोजक भावना अनेजा को नियुक्ति पत्र सौंपा। भावना अनेजा ने नियुक्ति पत्र ग्रहण करते हुए शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान के कार्य करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भावना अनेजा ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहते हुए शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान के लिए कार्य करेंगी। संपूर्ण भारत वर्ष से ज्यादा से ज्यादा लोगो को साथ जोडेंगी। शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान की जागरूकता का परचम भारत वर्ष में लहराएंगी। इस अवसर पर नरेंद्र अरेाड़ा ने कहा कि भावना अनेजा दिल्ली की वरिष्ठ समाजसेविका हैं जो कि समाज सेवा को समर्पित हैं। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें समिति का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा रक्षा स मान समिति शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स मान को समर्पित राष्ट्र का एकमात्र संगठन है। समिति द्वारा शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के स मान की जागरूकता, शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगो के दिलो में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर मु य रूप से संजीव गुलाटी, कृष्ण शर्मा, संजीव वत्स, सुलतान आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment