BY- PARVEEN KAUSHIK
रितिका को महिला प्रधान,आशु को कॉलेज का युवा प्रधान घोषित किया गया
युवा बोलेगा मंच की ओर से इन्द्री के शहीद उधम सिंह कॉलेज के मंच के प्रधानों की घोषणा की गई। इस दौरान छात्रा रितिका को महिला प्रधान ओर छात्र आशु को कॉलेज का युवा प्रधान घोषित किया गया। कॉलेज मे युवा बोलेगा मंच के प्रवक्ता जेपी शेखपुरा आवाज एक अभियान के दौरान घरौंडा शहर के युवा प्रधान शेरु विग और मंच के हरियाणा मीडिया प्रभारी रोहित दुरेजा के साथ शहीद उधम सिंह कॉलेज पहुंचे और दोनों पदों की घोषणा करने के बाद जेपी शेखपुरा ने कहा कि नवनियुक्त प्रधान अपनी जि मेदारी पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाएं। सामाजिक बुराईयों के खिलाफ अभियान चलाएं। युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहें ओर कॉलेज में या इंद्री शहर मे कोई समस्या नजर आए तो तुरन्त उस समस्या को हल करने का प्रयास करेें इस मोके पर मंच के सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा, अभिषेक, कमल, दीपक, शुभम, ज्योति, विमल, मीनू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment