10000

Monday, 10 April 2017

किसी प्रकार की दिक्कत आती है, तो उनसे सीधे तौर पर सम्पर्क कर सकते है-कल्याण


घरौंडा प्रवीण कौशिक
        अनाज मंडी में गेहूूं की आवक शुरू होते ही हेफै ड चेयरमैन व हलका विधायक
हरविंद्र कल्याण ने मार्किट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों व सरकारी
एजेंसियों की बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों
व व्यापारियों को किसी प्रकार दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर  किसी भी
सरकारी एजेंसी में किसानों की फसल खरीदने में लापरवाही की तो उसके खिलाफ
तुरंत कार्रवाही की जाएगी।
        सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे हलका विधायक हरविंद्र कल्याण गेहूं की आवाक
शुरू होने के बाद नई अनाज मंडी में किसानों से रूबरू होने पहुंचे।
उन्होंने गेहूं की ढेरियों पर जाकर गेहूं की नमी का जांचा और किसानों की
समस्या सुनी। विधायक ने किसानों को कहा कि अगर उन्हें मंडी में किसी
प्रकार की दिक्कत आती है, तो उनसे सीधे तौर पर सम्पर्क कर सकते है।
किसानों ने विधायक कल्याण से कहा फिलहाल मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत
नही आ रही है। इससे पूर्व हलका विधायक  हरविंद्र कल्याण ने नई अनाज मंडी
में स्थित मार्किट कमेटी कार्यालय में गेहूं की खरीद करने वाली सरकारी
एजेंसियों व व्यापारियों की बैठक ली और मंडी की पूरी स्थिति का जायजा
लिया। उन्होंने सरकारी एजेंसियों को साफ तौर पर कहा कि किसानों की फसल
प्राथमिकता के आधार पर खरीदें। किसानों को मंडी में किसी प्रकार की
दिक्कत नही आनी चाहिए तथा मंडी में पानी व शौचालय की सुविधा हरसंभव होनी
चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं की लिफ्टिंग भी सही समय पर होनी चाहिए,
ताकि मंडी में जाम की स्थिति पैदा न हो।
        हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए
कहा कि अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। किसानों व
व्यापारियों को मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में नमी की मात्रा है।  इसलिए किसान अपनी
फसल को सूखा कर लाए। जिससे किसानों की फसल सही समय पर खरीदी  जा सकें।
उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के पीने के पानी,शौचालय आदि सभी सुविधा
दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...