BY-PARVEEN KAUSHIK
मंत्री कर्णदेव काम्बोज 7 अप्रैल शुक्रवार को इन्द्री क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेगें।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज 7 अप्रैल शुक्रवार को इन्द्री क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेगें।
इन्द्री 6 अप्रैल,
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें मंत्री कर्णदेव काम्बोज 7 अप्रैल शुक्रवार को इन्द्री क्षेत्र के गांव शेरगढ़ खालसा, धानौखेडी व कलरा जागीर में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने नये आंगनवाडी केंद्र भवन का उदघाटन करेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेगें।
यह जानकारी मंत्री कर्णदेव के राजनैतिक सचिव रोहताश काम्बोज ने देते हुए बताया कि इन्द्री क्षेत्र में विकास कार्यों पर तेजी से कार्य चल रहा है। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके है तथा शेष कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने बताया कि मंत्री कर्णदेव काम्बोज दिन-रात क्षेत्र के चहुंमूखी विकास के लिए कार्य कर रहे है ताकि यह क्षेत्र विकास के मामले में एक मॉडल के रूप में जाना जाए। उन्होंने बताया कि मंत्री काम्बोज 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे गांव शेरगढ़ खालसा में, 11 बजे धानोखेडी में तथा 12 बजे कलरा जागीर में करीब 10-10 लाख रुपये की लागत से बने नये आंगनवाडी केंद्र भवन का उदघाटन करेगें। इसके बाद मंत्री काम्बोज गांव कलरा जागीर में ही गंगहो क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक प्रदीप चौधरी का अपने क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करेगें।
No comments:
Post a Comment