10000

Saturday, 8 April 2017

आजादी के यज्ञ की पहली आहूति थी मंगल पांडे का बलिदान : अरोड़ा



- BY- PARVEEN KAUSHIK
भगत सिंह ने मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर असेंबली में फोड़े थे बम
करनाल।
 भारतीय आजादी आंदोलन में पहला बलिदान देने वाले शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर राष्ट्र भक्त संगठन प्रतिमा रक्षा स मान समिति द्वारा मानव सेवा संघ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं चेयरमैन पवन शर्मा ने श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता की। मंगल पांडे अमर रहे के नारे लगाए गए। मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प मालाएं भेंट की गई। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि मंगल पांडे ने आजादी के यज्ञ में बलिदान के रूप में पहली आहूति दी थी। 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकुमत को ललकारा और फिरंगी पर गोली चलाई। 8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। मंगल पांडे के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए न जाने कितने ही भारत माता के शूरवीरों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के 90 वर्ष के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर ही बम फोड़े थे। ब्रिटिश सरकार पब्लिक से टी बिल और इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट को जबरन पास करने के खिलाफ क्रांतिकारियों ने ये कदम उठाया था। उसके बाद पूरे देश में ऐसी आंधी चली कि पूरी ब्रिटिश हुकुमत हिल गई। मंगल पांडे और अन्य शहीदों के बलिदान व्यर्थ नहीं गए। 1857 में भड़की क्रांति की यही चिंगारी 90 वर्षों के बाद 1947 में भारत की पूर्ण स्वतंत्रता का सबब बनी। स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों ने सर्वस्व त्याग के उत्कृष्ट उदाहरण हमारे सामने रखे हैं। आजाद हवा में सांस लेते हुए देशवासी सदा इन वीरों के ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे का नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में सदैव अमर रहेगा। इस अवसर पर मु य रूप से राष्ट्रीय संयोजक बलजीत सल्याण, सरंक्षक एसआर पाहवा, ओपी सचदेवा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीब सिंह बतान, विजय कुमारी शर्मा, निर्मल फूले, कांता शर्मा, संजीव बत्रा, सतीश पांचाल, गुलाब सिंह पोसवाल, तारा चंद सैनी, एमएल अरोड़ा, बीरबल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...