10000

Sunday, 9 April 2017

दो पक्षों में जमीन को लेकर चली गोलियां


दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत
घरौंडा प्रवीण कौशिक
मुस्लिम बाहुल्य गांव मुंडोगढ़ी में दो पक्षों में जमीन को लेकर गोलियां
चल गई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग की
सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में
लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। घटना
को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन के मामले को लेकर शनिवार की रात को गांव
में दोनों पक्षों की एक पंचायत भी हुई थी, लेकिन उसमें कोई ठोस निष्कर्ष
नही निकल पाया। रविवार की सुबह अफसर नामक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ
कम्बाईन लेकर गेहूं काटने के लिए खेतों में गया, तो वहां जुल्फकार व अफसर
के परिजनों के बीच कहा सुनी होते ही गोलियां चल गई। इस घटना में अफसर के
भाई वेस्सर व दूसरे पक्ष के जुल्फकार को गोलियां लगी। जिसमें गोली लगने
से जुल्फकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वेस्सर बुरी तरह से घायल
हो गया। वेस्सर के परिजनों  ने उसको उपचार के लिए करनाल ट्रामा सेंटर में
भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया थानाध्यक्ष ने
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव मुंडोगढ़ी में जमीनी विवाद को
लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।
पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी
व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नही हुआ था।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...