10000

Friday, 28 April 2017

मुनक, बसताड़ा व घरौंडा में परशुराम जयंती हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाई

मुनक, बसताड़ा व घरौंडा में परशुराम जयंती हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाई
घरौंडा प्रवीण कौशिक
कस्बे में परशुराम जयंती हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। गांव
मुनक, बसताड़ा व घरौंडा में भगवान परशुराम जयंती पर हवन यज्ञ व भंडारे का
आयोजन कर अमन व शांति की कामना की गई। साथ ही युवाओं से भगवान परशुराम
द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
शुक्रवार को गांव मुनक में परशुराम युवा सेना व समाज के लोगों ने परशुराम
जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें मार्किट कमेटी के चेयरमैन
संजय शर्मा ने मु यरूप से शिरकत की। जहां मु यअतिथि संजय शर्मा, सेना के
प्रधान संदीप शर्मा, जयभगवान अत्री सहित अन्य समाज के लोगों ने भगवान
परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर आशीर्वाद लिया। मु यअतिथि शर्मा ने
कहा कि भगवान परशुराम ने बुराईयों का खात्मा किया। उन्होंने युवाओं से
भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलनेे का आह्वान किया। वहीं गांव बसताड़ा में
ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव मनाया। जिसमें समाजसेवी
बलबीर शर्मा, सरपंच मेवा सिंह, रामनारायण शर्मा, कृष्ण बसताड़ा,
देवेंद्र, ओमदत्त, रोशनलाल सहित समाज के लोगों ने हवन में आहुति डाली और
गांव में शांति की कामना की। वहीं घरौंडा में वसुंधरा क प्यूटर एजुकेशन
अकादमी पर परशुराम जयंती पर कार्यक्रम में भगवान परशुराम की महिमा का
गुणगान किया गया। संचालक ललित शर्मा ने कहा कि धरती पर अत्याचारों को
समाप्त करने के लिए भगवान परशुराम ने जन्म लिया। जिन्होंने मानव की रक्षा
की और जिनसें आज भी मनुष्य उनके आदर्शो और प्ररेणा का अनुसरण करता है। इस
मौके पर प्रवेश अत्री, मनीष शर्मा, वेदप्रीत, सुमित, अमित,  कार्तिक,
कृष्ण शर्मा, मोहित शर्मा, दिपांशु, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, सुभाष
शर्मा, दीपक शर्मा, दीक्षा, किरण, शिवानी, काजल, कविता, अरविंद, प्रिंस,
बबलू शर्मा, चौ. बलबीर सिंह बसताड़ा, बलिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो केप्शन-गांव मुनक में परशुराम जयंती पर पुष्पार्पित करते युवा

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...