BY- PARVEEN KAUSHIK
करनाल।
विश्व जागृति मिशन करनाल मंडल के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय सत्संग समारोह के तीसरे दिन परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने सर्वप्रथम मंच पर आकर देवों के देव महादेव भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद अपने पावन श्रीमुख से हरि कथा का प्रवाह करते हुए कहा कि बेसहारों का सहारा और निर्बलों का बल केवल ईश्वर ही है। जब व्यक्ति को कुछ भी नजर नहीं आता तब केवल ईश्वर ही नजर आता है। संसार में योगरत हो या भोगरत, अकेले हो या संसारिक प्रभु के प्रेम में रंगे हो तो ही आनन्द की प्राप्ति होती है। मनुष्य के जीवन के दो किनारे हैं। जीवन-मरण, हानि-लाभ, यश-अपयश, खुशी-विषाद, संजोग-वियोग और जो मनुष्य परमपिता परमेश्वर को ध्यान में रखते हुए हर मौसम का स्वागत अभिनन्दन करके उससे तालमेल बिठाता है वह सदैव सुखी रहता है। मालिक भी यही कहता है कि हर किसी के साथ तालमेल बिठाओ। एक तरफ रात है और
उन्होंने कहा कि मनुष्य की आध्यात्मिक यात्रा आसान नहीं है। पार्क में चक्कर काटकर आने से ही व्यायाम नहीं हो जाता। व्यायाम के लिए नियमित योग आसन नियमित अवधि में करना पड़ता है तभी व्यायाम संभव हो पाता है। मनुष्य प्रतिदिन एक प्रतिशत भी अपनी गुणवता में सुधार लाए तो परमपिता परमात्मा की कृपा उस पर जरुर बरसेगी। जब महाराज श्री ने ‘शरण पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना न’ भजन गाया तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
तीसरे दिन के सत्संग समारोह में मुख्यतौर पर ओपीएस विद्या मंदिर के संचालक अविनाश बंसल, विश्व जागृति मिशन करनाल मण्डल के अध्यक्ष राजिन्द्र भारती व संरक्षक सुभाष वत्स, कमलेश भारती, महासचिव सुरेश बाहेती, वरिष्ठ उपप्रधान सोमदत सैनी, सचिव धर्मपाल खैंची, जयकिशन जिंदल पूना वाले, शशीभूषण गुप्ता, राकेश नागपाल, आईडी स्वामी, शशी पाल मैहता, कृष्ण लाल भारती, योगेन्द्र भट्ट, नरेन्द्र शर्मा, राम अवतार गुप्ता, प्रभात जैन, दीपेंद्र, अमरनाथ शर्मा, प्रेम कुमार, ओ.पी. अरोड़ा, आशीष काम्बोज, मनोज शर्मा, एस.के. मलिक, राधेश्याम वधवा, विनय कोहली, विजय कोहली सहित नगर के सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इन लोगों ने महाराज श्री को माल्यार्पण भी किया। आज के मुख्य अतिथियों को आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन दिल्ली से आए अनिल झा ने किया। विश्व जागृति मिशन करनाल मण्डल के अध्यक्ष राजिन्द्र भारती ने बताया कि परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम रविवार 9 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे आयोजित होगा।
No comments:
Post a Comment