10000

Saturday, 15 April 2017

एनआरआई पति द्वारा बुरी तरह पत्नी को प्रताडना


ससुर पर छेडछाड का आरोप
थाने मे शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथं बवाल काटा
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
तेलु सिंह कालोनी निवासी एक विवाहिता को उसके एनआरआई पति द्वारा बुरी तरह
से प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के परिजनों
द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद आरोपियों की गिर तारी न होने
के कारण विवाहिता के परिजनों ने समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ घरौंडा थाने
में जमकर बवाल काटा। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबुझ
कर ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार नही कर रही है।
घरौंडा की तेलु सिंह कालोनी में रहने वाली प्रीति पुत्री हरिराम की शादी
4 दिसंबर, 2015 को बहादुरगढ़ के निखिल के साथ हुई थी। जिसके कुछ ही माह
बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था।
विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की
थी। मामला ज्यादा न बढ़े इसलिए 6 मार्च, 2016 को उसका पति उसे अपने साथ
ऑस्ट्रेलियां (मेलर्बन) लेकर चला गया। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति ने
उसके साथ तरह-तरह की यातनाएं दी, इतना ही नही, उसके करीब अढ़ाई माह तक
किसी पड़ौसी के घर में रखा, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। पीडि़ता का
आरोप है कि जब वह दो माह की गर्भवती थी तो, उसके पति ने उसका अबॉर्शन
करवाने का भी प्रयास किया। अपने पति की प्रताडऩाओं से तंग आकर विवाहिता
ने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके वालों
ने ऑस्ट्रेलियां से इंडिया तक उसकी टिकट करवाई और जिसके बाद वह इंडिया
(मायके) लौटी। पीडि़ता का कहना है कि इस सफर के दौरान उसके पास मात्र 50
डॉलर ही थे। मायके आने के बाद विवाहिता प्रीति ने एक बच्ची को जन्म दिया
और आज वह बच्ची दो चार माह की हो चुकी है। पीडि़ता प्रीति ने अपने ससुर
पर भी उसके साथ छेडख़ानी, सास व ननद पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है।
पीडि़ता ने ससुराल पक्ष की यातनाओं से तंग आकर पूरे मामले की शिकायत
पुलिस को दी, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस
कार्रवाई नही की गई, जिसको लेकर वे पुलिस के बड़े बड़े अधिकारियों से भी
मिले, लेकिन मात्र आश्वासन के अलावा उनके कुछ नही मिला। पुलिस कार्रवाई
से नाराज पीडि़ता के परिजन शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ थाने
में बवाल काटा और आरोपियों की गिर तारी की मांग की। जिस पर थाना प्रभारी
मनोज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तेलु सिंह कालोनी में रहने वाली
युवती की शादी बहादुर गढ़ में हुई थी। विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर
प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और
जल्द से जल्द आरोपियों की गिर तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...