10000

Friday, 28 April 2017

नमो और मनो की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेसी :- कथूरिया


BY-PARVEEN KAUSHIK
बोले :- एक दिन के लिए भी अब कांग्रेस को सता नही सौंपेगी जनता
करनाल, 28 अप्रैल
 हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल्ज प्रसंघ के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने कहा है कि आज कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों का पूरे देश से सफाया हो गया है। नमो और मनो की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेसी आज बौखला गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 10 दिन तो क्या अब प्रदेश की जनता आने वाली कई पीढियों तक एक दिन के लिए भी कांग्रेस को सत्ता नहीं सौंपेगी क्योंकि जनता का विश्वास अब भाजपा के साथ है।
बातचीत के दौरान शुगरफैड हरियाणा के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को दस साल लूटने के सिवाय कुछ भी नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री हुडडा ने सिवाय अपना विकास करने के कुछ नहीं किया। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज खुद टूटने की कगार पर है। कांग्रेस नेताओं को पहले अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। दस साल में जनता की तरफ  ध्यान न देने वाले तथा भेदभाव व जातपात की राजनीति करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा को आज जनता की चिंता सता रही है। यह बात हास्यास्पद प्रतीत होती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज देश की जनता की पहली पसंद बन गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याण और विकास कार्यों के नये आयाम स्थापित कर रही है।
चेयरमैन कथूरिया ने कहा कि आज प्रदेश में ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है व हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है। जिसका परिणाम पांच राज्यों के चुनावों व दिल्ली एम.सी.डी चुनावों में देखने को मिला है। मात्र अढाई वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने पूरे प्रदेश का समान विकास करवाकर यह दिखा दिया है कि भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती। भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता निजी स्वार्थ की बजाय देशहित में कार्य करता है। मनोहर सरकार 2019 में 70 सीटों के साथ पुन: सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की ही सरकार बनेगी क्योंकि जनता ने विपक्ष को बुरी तरह से नकार दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया है वह आज सार्थक साबित हो रहा हैै। आज हरियाणा एक मजबूत राज्य बन रहा है। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में एक साथ समान विकास करवा रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता में भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...