10000

Thursday, 6 April 2017

तरावड़ी में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम

BY- PARVEEN KAUSHIK

तरावड़ी में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम
तरावड़ी/करनाल 6 अप्रैल         
वीरवार को भाजपा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । नीलोखेड़ी से विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी ने गांव शामगढ़, रम्बा और तरावड़ी में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। जिलाध्यक्ष का तीनों कार्यक्रमों में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। तरावड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश गर्ग और रम्बा में नरेंद्र गोरसी ने की, इस मौके पर विधायक ने स्थापना दिवस के अवसर प0 दीनदयाल उपाधयाय और शयमा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी कार्यकर्ताओं लड्डू बांट कर बधाई दी। इस मौके पर पार्टी का झंडा फहराया गया। 
        इस मौके पर विधायक ने बताया कि़ स्थापना दिवस को करनाल जिला के सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ स्तर कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनेतिक संगठन है और राष्ट्रीय विचारधारा पर काम कर रहा है राष्ट्र के निर्माण को लेकर, भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर औऱ पार्टी कार्यकर्ता के मान-सम्मान को लेकर भाजपा पूरी तरह सजग है। भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय नीतियों को प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और फिर मंडल कार्यकारिणी के माध्यम से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तक ले जाया जा रहा है। जिससे बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी सीधा संपर्क अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से बना रहता है। ऐसे संगठन का सदस्य होना अपने आप मे गर्व की बात है। 
        विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी को सींचता है यह कार्यकर्ता की ही मेहनत का फल है कि आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा है जिसमें 12 करोड़ से अधिक लोग सदस्य है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित में कार्य कर रही है हर अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनायों का लाभ पहुँच सकें ऐसे प्रयास निरंतर जारी है। कार्यक्रम के बाद विधायक कबीरपंथी ने तरावडी में स्थित मानव सेवा दल संस्थान में आई कैम्प में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। 
        इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सतीश राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश गर्ग, प्रभारी अशोक भंडारी, हुकुम सिंह राणा, देवेन्द्र कामरा, दौलत राम पहलवान, दिग्विजय, आत्मप्रकाश, विनोद लाहौरिया, लविश गर्ग, अमन विर्क, इल्म सिंह कुंजपूरा, नरेंद्र गोरसी, पलविंदर सिंह, सचिन सैनी, अनिल कुमार, बालकिशन, सुनील नाड़ाना, पुशपिंदर त्रिपाठी, देवेंद्र राणा, विनीत त्यागी, नरेंद्र शर्मा, विनोद मिड्डा, शिवम गुप्ता , अमित जैन, राजबीर कबीरपंथी, पंकज गोयल, ओम प्रकाश मल्होत्रा, सुरेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, रण सिंह, रवि संधू, सुरेंद्र जांगड़ा आदि प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...