10000

Wednesday, 5 April 2017

पुलिस सरकार का चेहरा माना जाता

पुलिस सरकार का चेहरा माना जाता -रामनिवास
करनाल 5 अप्रैल,
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के सरदार पटेल हाल में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस सामने समकालीन चुनौतियां विषय पर आज एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 57 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह  रामनिवास ने सेमीनार का शुभारम्भ किया। इस मौके पर हरियाणा के डीजीपी डा. केपी सिंह भी उपस्थित रहे। 
सेमीनार का शुभारम्भ करते हुए गृह सचिव रामनिवास ने कहा कि पुलिस सरकार का चेहरा माना जाता है, वर्दीधारी सिपाही सरकार के काम-काज का संके तक होता है। वर्तमान में पुलिस परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, क्योकि उसकी जवाबदेही अनेक स्तर पर बढ़ी है। देश-विदेश में अनेक आर्थिक और वैचारिक बदलाव हो रहे हैं। आर्थिक उदारीकरण का लाभ सभी तबको तक नहीं पहुंच पाया है जिससे समाज में विरोधाभास बढ़ रहा है। इन बातों का असर सीधे तौर पर कानून और व्यवस्था पर दबाव के रूप मेंं देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष कढ़ी चुनौतियंा पैदा हो रही हैं। आतंकवाद के साथ-साथ जातीय और साम्प्रदायिक बातों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में बढ़ रही है। उन्होंने समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस के प्रशिक्षण, पदोन्नति नीति बदलाव और पुलिस सुधार कार्यक्रम को तेजी से पूरा करने और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुलिस-पब्लिक अनुपात को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।  रामनिवास ने भारतीय पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में विपरित हालातों के बावजूद भी पुलिस कानून-व्यवस्था के क्षेत्र मेंं सराहानीय कार्य कर रही है। 
सेमीनार में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदशेक केके सिंधु ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमीनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्तमान में नशे की तस्करी जैसी पारम्परिक चुनौतियों के साथ-साथ आतंकवाद, क्षेत्रवाद, सोशल मीडिया का प्रभाव और साइबर आतंकवाद जैसी समकालीन चुनौतियां पुलिस के सामने हैं।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किया आज का सेमीनार इन चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूक करने की दिशा में सफल होगा। अकादमी की संयुक्त निदेशक  ममता सिंह ने  मुख्य अतिथि रामानिवास, डीजीपी हरियाणा डा0 केपी सिंह व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का सेमीनार पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम है। इसमें भागीदार बनने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।
  सेमीनार के दौरान प्रथम सत्र में नागालैंड के पूर्व डीजीपी  चमन लाल की अध्यक्षता में हरियाणा के डीजीपी डा. केपी सिंह ने भारत में पुलिस के समक्ष आने वाली चुनौतियां विषय पर तथा केके सिंधु ने तेजी से बदलते सामाजिक व राजनैतिक वातावरण में पुलिसिंग विषय पर अपने विचार रखे।
  द्वितीय सत्र में हिमाचल प्रदेश के एडीजीपी  श्याम भगत नेगी की अध्यक्षता में बीएसएफ के पूर्व डीआईजी  केएस सूद ने आतंकवाद और अलगाववाद, भारतीय पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के पीएसओ संजय शर्मा ने भीड़ पर नियंत्रण के लिए गैर जानलेवा हथियारों के बारे में जानकारी दी। तृतीय सत्र में डा. केपी सिंह की अध्यक्षता में  एसएन प्रदान एडीजीपी एवं संयुक्त सचिव उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय ने साईबर अपराध के बदलते स्वरूप तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नीरज कुमार ने साइबर अपराध विश£ेषण तथा डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता विषय पर अपने विचार रखे।         

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...