10000

Wednesday, 5 April 2017

घायल की हुई मौत. अतिक्रमण को ठहराया जिम्मेवार

घायल की हुई मौत. अतिक्रमण को ठहराया जिम्मेवार घरौंडा :- प्रवीण कौशिक
नगर का रेलवे रोड अतिक्रमण से जकड़ता जा रहा है। करीब 20 फीट
चौड़ी सड़क पर दुकानदारों ने अपना सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे
में आधी से भी कम सड़क लोगों के निकलने के लिए शेष है। इससे आए दिन कोई
ना कोई हादसा होता है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के
अधिकारियों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गुहार लगा चुके है,
लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद पर गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन
को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे
कई-कई फुट तक सामान रखा हुआ है। जिसके आगे खाद्य सामग्री की रेहड़ियां
खड़ी हो जाती है। ऐसे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण
लोगों को पैदल निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता
है।1दुर्घटनाओं का कारण बन रहा अतिक्रमण बता दें कि अतिक्रमण के कारण इस
रोड पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पहले एक वाहन की
चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी। 

वहीं मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दुकानदार रमेश   धीमान 
 भी घायल हो गया था।जिसे करनाल ट्रामा सेंटर रेफर  किया गया था  जहाँ गंभीर अवस्था में
होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई i आज उसका घरौंडा शमशान घाट में अंतिम
संस्कार कर दिया गया इस मौके पर  शहर की  राजनैतिक , सामाजिक एवं
धार्मिक संस्थाओ ने रमेश की  मृत्यु पर गहरा  शोक प्रकट  किया और रेलवे
रोड पर होने वाली घटनाओ को ले कर लोगो ने अतिक्रमण को जिम्मेवार ठहराया I
 उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।


विज्ञापन बोर्ड के पीछे वाहनों की कतार रेलवे रोड की पर सड़क की चौड़ाई
लगभग 20 फीट है। लेकिन आधी से ज्यादा सड़क पर दुकानदारों ने अपने
विज्ञापन बोर्ड लगाए हुए है। ऐसे में मार्केट में खरीददारी के लिए आए लोग
बोर्ड की आड़ में अपने वाहनों को खड़ा कर देते है।

--------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...