BY-PARVEEN KAUSHIK
एस.वाई.एल का पानी लाने में विफल रही मनोहर सरकार : तंवर
कल्पना चावला मैडिकल कालेज में भर्ती घोटाला की हो निष्पक्ष जांच

करनाल, 2 अप्रैल :
हरियाणा प्रदेश कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एस.वाई.एल का पानी हरियाणा को दिलाने में नाकाम रहे है। वह अब तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कालेज में तृतीय ओर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में भारी पैमाने पर घोटाला हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएं। तंवर करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां पर 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले दलित युवा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। यहां उन्होंने बताया कि प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार चर्म पर है। मंडी में गेहूं की खरीद ढंग से शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। सरकार झूठे दावे कर रही है। किसानों के साथ दिन-दिहाड़े लूट हुई है। जिन किसानों का ओलावृष्टि से नुक्सान हुआ है। उन किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला। तंवर ने जोर देकर कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री ने गुडगांव में ग्वाल पहाड़ी जमीन घोटाला में अपनी स्थिति को साफ नहीं किया है। भाजपा के विधायक खुद मुख्यमंत्री ओर सरकार पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि अढ़ाई साल में अपने विधायकों को सरकार संतुष्ट नहीं कर पाई तो आम आदमी को कैसे संतुष्ट कर पाएगी। उन्होंने कहा कि करनाल मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। इस क्षेत्र को भी सरकार स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान नहीं दिला पाई। करनाल के वाङ्क्षशदो के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्वासघात किया है। प्रदेश और केन्द्र सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू की प्रथा को खत्म करने की घोषणा की थी। लेकिन भाजपा सरकार इस घोषणा पर अमल नहीं कर रही है। अभी भी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे है। यहां कहां का न्याय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भले ही ईमानदार होने का दावा करें लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हरियाणा में और मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है। इससे मुख्यमंत्री अपना दामन नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे है। खुद भाजपा के विधायक सरकार से संतुष्ट नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष डा. तंवर ने कहा कि पंजाब में रिकार्ड जीत के बाद कांग्रेस अब हिमाचल और हरियाणा में भी जीत का इतिहास दौहराएगी। आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह सरकार भाजपा के राज में हुए घोटालो की निष्पक्षता से जांच करेगी। घोटाला करने वाले भाजपा नेताओं को उनकी सही जगह पर भेजा जाएगा। इनैलो के एस.वाई.एल आन्दोलन को ड्रामा बताते हुए कहा कि जनता भाजपा और इनैलो के रिश्तो को समझ चुकी है। अब आने वाले चुनावों में जनता दोनो को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर एस.सी.मोर्चा के चेयरमैन ज्ञान सहोता, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, डा. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, दयाल सिरोही, पराग गाबा, शेर प्रताप शेरी, मनोज मलिक, बिल्लु शर्मा, अनिल शर्मा, राजकिरण, जोगिन्द्र नली, राजेश कक्कड़, राजिन्द्र कल्याण, राजकुमार कटारिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment