10000

Sunday, 2 April 2017

देश को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से उन्नत बनाया जा सकता है-सांसद अश्विनी चोपड़ा

BY-PARVEEN KAUSHIK 
भारत युवाओं का देश है और इन युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करके देश को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से उन्नत बनाया जा सकता है-सांसद अश्विनी चोपड़ा

असंध 2 अप्रैल,
करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और इन युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करके देश को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से उन्नत बनाया जा सकता है। सांसद रविवार को असंध के गांव शेखपुरा-मंचूरी स्थित राजधानी कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर मौजूद छात्रों और गांववासियों को सम्बोधित कर रहे थे। 
सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को तकनीकी ज्ञान और रोजगार दिलवाने के बेहतर प्रयास कर रहे है। इसी के दृष्टिगत देश में स्टार्ट-अप इंडिया,स्टैण्ड-अप इंडिया,मेक इन इंडिया तथा स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है। इन कार्यक्रमों की शुरूआत से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इन तमाम कार्यक्रमों का नेतृत्व आमतौर पर युवा ही कर रहे है। यह परिवर्तन अपने निजी संसार से आगे जाकर देश की बुनियादी समस्याओं को निजी स्तर पर सुलझाने की कौशिश है। अपने हित के साथ दूसरों के लिए अवसर उपलब्ध करवाने की ललक और गरीबी,अशिक्षा एव अन्य अभावों के लिए सिर्फ सिस्टम को जिम्मेदार मानने की मानसिकता से मुक्ति ने देश में युवाओं के लिए माहौल बदला है। आज देश का युवा ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अपने व्यवसाय स्थापित करने के नये-नये प्रयोग कर रहा है और सरकार भी उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे युवा पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शक बनकर उभरें है। 
सांसद ने कहा कि आज के दिन पूरे देश में इस प्रकार के 800 प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र खोले गए है,जो युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ-2,उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने तथा स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगें। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इन कौशल केन्द्रों की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नये अवसर मुहैया होंगे,वहीं दूसरी ओर देश से गरीबी,अशिक्षा तथा अपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी। 
इस मौके पर उपस्थित सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र की शुरूआत करके सरकार ने युवाओं के लिए सराहणीय कदम उठाया है,क्योंकि युवा ही देश को बदलने और संवारने में अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को तकनीकी ज्ञान की अत्यंत आवश्यकता है। तकनीकी ज्ञान अर्जित करके युवा वर्ग अपने आपको रोजगार के क्षेत्र में या फिर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ा सकते है। भारत में तकनीकी शिक्षा अर्जित किये हुए युवाओं की विदेशों में भी अच्छी मांग है। 
इस मौके पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष गुरबख्शीश सिंह लाडी, सरपंच प्रगट सिंह,सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गुरजंट थल,मंडल महामंत्री रमेश जांगड़ा,वेदपाल राणा,नरेश अलावला,सरपंच सुखा सिंह,हरदीप सिंह,बलविन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।        
बॉक्स
सांसद अश्विनी चोपड़ा अपने दौरे के दौरान गांव शेखपुरा पहुंचे,जहां उन्होंने लगभग 8 लाख रूपये की लागत से बने शमशान घाट के बरामदे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। गांवों में चल रहे अन्य विकास कार्यो को भी शीघ्रता से पूरा करवाया जाएगा।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...