BY-PARVEEN KAUSHIK
मानसिक,शारीरिक,बौद्धिक और शैक्षणिक विकास और उत्थान के लिए समाज के हर वर्ग का शिक्षित होना जरूरी:-मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया निसिंग स्थित जेपीएस अकादमी का उद्घाटन
निसिंग/करनाल 2 अप्रैल:-
मानसिक,शारीरिक,बौद्धिक और शैक्षणिक विकास और उत्थान के लिए समाज के हर वर्ग का शिक्षित होना अनिवार्य है। शैक्षणिक व्यवस्था में योग,सदाचार,स्वच्छता,गीता के श£ोकों,नैतिक और सामाजिक मूल्य भी जरूरी है। यह अभिव्यक्ति हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को निसिंग स्थित जेपीएस अकादमी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अभिभावकों व श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज की संरचना,समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था हमेशा ही नये अध्यायों का सूत्रपात करती आई है। बदलते परिवेश में भी हमें शिक्षा के प्रेरक पहलूओं को अंगिकृत करने की जरूरत है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बेहतरीन सुधार करने के लिए तथा सभी को शिक्षित करने के लिए अनेक स्कूल,कॉलेज बनवाएं है,कईं स्कूलों का स्तर बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालयों की प्रक्रियाएं भी जारी है। इतना ही नहीं इन शिक्षण संस्थानों में सरकार अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। मुख्य उददेश्य यही है कि शिक्षा के स्तर को उंचा उठाया जाए,जब शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा तो समाज का स्तर स्वयं ही उपर उठ जाएगा। निजी स्कूलों में शिक्षा थोड़ी मंहगी अवश्य है,लेकिन उत्तम शिक्षा के लिए हमें कुछ अधिक खर्च भी करना पड़े तो इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। हमें अपने बच्चों को आदर्शवादी संस्कार देने के लिए शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की भी जरूरत है। शिक्षा का स्तर बढऩे से ही समाज का स्तर उंचा उठता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की है ,जिनके तहत तकनीकी शिक्षा ग्रहण करके युवा अपना स्वयं का कारोबार स्थापित कर सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर दीपशिखा प्रज्जवलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश की राजधानी दिल्ली के निकटतम है। इस दृष्टि से यहां उद्योग धंधों व व्यापार में वृद्धि होना संभावित है,इसी के दृष्टिगत यहां के लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे है। युवाओं को और अधिक रोजगार प्राप्त हो,इसके लिए विकास कौशल के साथ-2 प्रारम्भिक शिक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है। भविष्य में कौशल विकास जैसी तकनीकी शिक्षा के दूरगामी सार्थक परिणाम होंगे।
इस मौके पर जेपीएस अकादमी के चेयरमैन योगेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित तमाम मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण बुनियादों में से एक है। शिक्षा के प्रचार और प्रसार की सोच उनके पिता स्व०जयपाल राणा की थी। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए ही लगभग दस साल पहले असंध में जेपीएस अकादमी स्थापित की गई। अब निसिंग में इसकी स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों को शिक्षा की दृष्टि से लाभ मिलेगा। मनुष्य के कईं प्रकार के सपने होते है,इन सपनों को साकार करने के लिए बुनियादी स्तर से यदि अच्छी शिक्षा मिल जाए तो सोने पे सुहागा वाली बात चरितार्थ हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच हमेशा ही समाज को शिक्षित करने की रही है। इस सोच को वह निरतंर आगे बढ़ा रहे है। इस मौके पर मुख्यमंत्री को जेपीएस अकादमी की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अकादमी के भवन का रिबन काटकर तथा पट्ट का अनावरण करके उद्घाटनकिया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक एवं बीजेपी के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,मेयर रेणूबाला गुप्ता,पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी,पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र,भाजपा नेता जगमोहन आनंद, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,समाज सेवी बृज गुप्ता,महिला मोर्चा बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी,अशोक मदान,भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव जनक पोपली,युवा बीजेपी के जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा,दुष्यंत राणा,जिप सदस्य मीना चौहान,नवीन बत्तरा,अनुराग सेठी,एडवोकेट बालकिशन शर्मा, एडवोकेट राजबीर शर्मा,मेहर सिंह कलामपुरा,जयपाल शर्मा,प्रवीन लाठर,भगवान दास अग्गी,बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना काम्बोज,कुलदीप शर्मा,शमशेर सिंह नैन,गुलाब मुनक,मोहन सिंह,प्रशासन की ओर से आई जी सुभाष यादव,उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़,पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा,एडीसी डा०प्रियंका सोनी,एसडीएम योगेश कुमार,डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व भारी संख्या में बच्चें और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment