BY-PARVEEN KAUSHIK
पंजाबी गायक कलाकार मनकीरत व उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
पंजाबी गायक कलाकार मनकीरत व उनके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सिरसा(संजय शर्मा)।
प्रख्यात पंजाबी गायक कलाकार मनकीरत व उनके पिता निशान सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ सिरसा पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता नवीन कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी जेल ग्राउंड ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पंजाबी गायक मनकीरत के पिता निशान सिंह ने एक फर्जी इकरारनामे के माध्यम से गांव मुसाहिबवाला स्थित उसकी 15 एकड़ जमीन हड़पना चाहता है। नवीन कुमार का आरोप है कि निशान सिंह ने धोखाधड़ी के झूठे दस्तावेज तैयार करवाकर यह सारा षडयंत्र रचा है और पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में नवीन कुमार द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को सही पाया है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। नवीन कुमार ने बताया कि सारा प्रकरण 9 सितंबर 2009 का है और अब निशान सिंह की सच्चाई सामने आने पर उसने सिरसा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने 18 मार्च को मुकद्दमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से सिरसा व फतेहाबाद में धोखाधड़ी के अनेक मुकदमे चल रहे हैं और सभी मामलों में जांच चल रही है। नवीन कुमार ने आशा जताई कि सिरसा पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए उसे न्याय दिलवाएगी।
No comments:
Post a Comment