अवैध रूप से चल रहे केबल नेटवर्क का भंडाफोड
एक काङ्क्षरदा किया काबू , दो केबल मालिक मौके से फरार
कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज
घरौंडा प्रवीण कौशिक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूनक गांव में पुलिस व स्टार प्लस चैनल की टीम ने अवैध केबल नेटवर्क पर छापा मारा है। पुलिस के अनुसार केबल नेटवर्क पर पाइरेसी के जरिये चार दर्जन से भी ज्यादा पेड चैनल चलाए जा रहे थे। पुलिस ने केबल नेटवर्क पर काम करने वाले एक काङ्क्षरदे को काबू कर लिया है, जबकि दो केबल मालिक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने केबल नेटवर्क से पेड चैनल चलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे डीटीएच के सेटटॉप बॉक्स व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। स्टार प्लस की टीम द्वारा पुलिस को दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉपीराईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार की देर शाम स्टार प्लस चैनल की टीम ने घरौंडा पुलिस को गांव मूनक में अवैध केबल नेटवर्क पर पेड चैनल पाइरेसी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व स्टार प्लस की टीम मौके पर पहुंची और केबल नेटवर्क पर छापेमारी की। पुलिस व स्टार प्लस की टीम की छापेमारी से केबल नेटवर्क के काङ्क्षरदों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे मौका पाकर केबल नेटवर्क के दो मालिक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केबल नेटवर्क के काङ्क्षरदे राजेश कुमार को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने केबल नेटवर्क ऑफिस से डीटीएच के सेटअप बॉक्स, पॉवर सप्लाई, ट्रांसमीटर, केबल मीटर व ए पलीफायर बरामद किए है। गौरतलब है कि बीते करीब छह माह से मूनक व आस पास के इलाके में अवैध तरीके से केबल नेटवर्क चलाया जा रहा था। केबल मालिकों ने नेटवर्क पर चैनल चलाने के लिए किसी भी क पनी से कोई अनुमति नही ले रखी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नेटवर्क पर लगभग चार दर्जन पैड चैनलों की पाइरेसी की जा रही थी। जिससे कंपनी को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठना पड़ रहा था। पुलिस ने अवैध केबल नेटवर्क पर ताला जडक़र सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।
अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर ङ्क्षसह ने बताया कि गांव मुनक में अवैध केबल नेटवर्क के जरिये चार दर्जन से अधिक पैड चैनल की पाइरेसी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। राजेश नामक काङ्क्षरदे को सेटटॉप बॉक्स, ट्रांसमीटर व अन्य समान के साथ काबू किया है। कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment