पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर पती को उतारा मौत के घाट
पत्नी ने भाईयों के साथ मिलकर पती को उतारा मौत के घाट
भट्टूकलां (जालवाल)।
भट्टूकलां (जालवाल)।
गांव ढिंगसरा में आपसी विवाद के कारण पत्नी ने अपने भईयों के साथ मिलकर पती को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस नें पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में खाराखेड़ी निवासी बनवारी लाल ने बताया कि उसका भतीजा करीब 44 वर्षीय गुरदयाल पिछले कुछ वर्षों से ढिंगसरा गांव में खेतों में बनी ढ़ाणी में रहता था। गुरदयाल व उसकी पत्नी संतोष के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के कारण शनिवार रात्री संतोष ने अपने भाई पवन व मौसी के लड़के प्रवीन के साथ मिलकर गुरदयाल को तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा बनवारीलाल की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी संतोष, साला पवन व प्रवीन के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 148, 149, 302, 450, 201, व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment